शिकायतकर्ता से गाली-गलौज करना SDO को पड़ा महंगा, सरकार ने तुरंत लिया एक्शन, सस्पेंड करके भोपाल बुलाया

Updated on 08-09-2024 10:57 AM
उमरिया: जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में गांव गढ़पुरी के विस्थापन मामले को लेकर जिला शहडोल तहसील जयसिंहनगर में एक गांव के निवासी अजय कुमार यादव ने फर्जी मुआवजा वितरण मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की थी। इस शिकायत की जांच एसडीओ वन दिलीप मराठा को सौंपी गई थी, जिनके द्वारा फोन पर शिकायतकर्ता से अभद्र भाषा में बात की गई थी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

प्रदेश सरकार की त्वरित कार्रवाई


उसी मामले को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रदेश सरकार ने तत्काल एक्शन लिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ एसडीओ दिलीप मराठा को निलंबित कर दिया गया है और उन्हें भोपाल वन विभाग के कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। नवभारतटाइम्स.कॉम ने भी इस खबर को प्रमुखता से उठाया था।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक ने क्या बताया


इस मामले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी कि गढ़पुरी विस्थापन में कुछ लोगों के नाम गलत तरीके से शामिल किए गए हैं। एसडीओ ने कहा था कि जांच की जाएगी लेकिन विस्थापन में पात्रता की पुष्टि के लिए राजस्व और फॉरेस्ट की टीम की जरूरत होती है। शिकायतकर्ता को एसडीओ के अभद्र भाषा के प्रयोग के बाद शासन ने तत्काल कार्रवाई की है।

लोक सेवकों की अभद्रता पर सख्त कदम


गौरतलब है कि प्रदेश सरकार लगातार अभद्र भाषा का या अभद्रता करने वाले लोक सेवकों के बारे में मीडिया में खबरें प्रसारित होने के बाद सख्त कार्रवाई कर रही है। उसके बाद भी ऐसे लोक सेवकों के पद का गुरूर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.