अभाविप का 77वां स्थापना दिवस:डॉ. कैलाश राव ने बताया भारतीय संस्कृति का वैज्ञानिक महत्व, युवाओं ने लिया राष्ट्रहित के लिए कार्य करने का प्रण

Updated on 10-07-2025 01:40 PM

राजधानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और संगठन के 77वें स्थापना दिवस पर अभाविप की ध्येय-यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भोपाल के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभाविप की वैचारिक धारा, राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान और वर्तमान पीढ़ी को सामाजिक-सांस्कृतिक जिम्मेदारियों से जोड़ना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपीए भोपाल के निदेशक डॉ. कैलाश राव, अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री कुमारी शालिनी वर्मा, महानगर अध्यक्ष शशिकांत पांडे और महानगर सहमंत्री आरती ठाकुर उपस्थित रहे।

हमारी संस्कृति में हर कला है विज्ञान मुख्य अतिथि डॉ. कैलाश राव ने कहा, हमारी संस्कृति में हर कला विज्ञान है, इसलिए उसे शास्त्र कहा गया है। भारतीय पुरातत्त्व विलोपन द्वारा सृजन की परंपरा पर आधारित है, यानी जो आवश्यक नहीं है, उसे हटाकर सुंदर और विज्ञान-सम्मत रचना की जाती है।

उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रमणों ने हमें मानसिक रूप से गुलाम बनाने के लिए ऐसी थ्योरी गढ़ीं, जिनसे हमारी संस्कृति, भाषा और दर्शन को हीन साबित किया जा सके। एएसआई' जैसी संस्थाओं का मूल उद्देश्य भारत को समझना नहीं, बल्कि उसे वर्गीकृत कर शोषित करना था। डॉ. राव ने जोर दिया कि अगर हम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं, तो हमें भारतीय परंपरा और जीवन दृष्टिकोण के अनुसार विकास को परिभाषित करना होगा।

अभाविप एक विचारधारा की 77 वर्षीय राष्ट्र-यात्रा अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री कुमारी शालिनी वर्मा ने कहा कि अभाविप की 77 वर्षों की राष्ट्रवादी यात्रा को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो राष्ट्रीयता, सेवा, नेतृत्व और संस्कृति के मूलमंत्र पर कार्य करती है।

युवाओं को पांच विषयों पर कार्य करने के लिए कहा:

  • पर्यावरण संरक्षण
  • स्वावलंबन आधारित जीवनशैली
  • कुटुंब प्रबोधन और परिवार का सम्मान
  • नागरिक कर्तव्यों का पालन
  • सामाजिक समरसता और जातिविहीन समाज का निर्माण


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.