सुभाष नगर पटरी पर हुआ एक्सीडेंट, देरी से पहुंची एंबुलेंस:108 का 18 मिनट है रिस्पांस टाइम

Updated on 16-03-2025 12:53 PM

भोपाल के सुभाष नगर फाटक पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक हादसा हुआ, जिसमें 10 साल का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसका हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाने के लिए फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस को पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

होली के दौरान भोपाल में 66 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई थीं, जबकि इससे एक दिन पहले, 13 मार्च को, शहर में 28 सड़क हादसे हुए थे। संभवतः इसी कारण 108 सेवा पर अधिक दबाव था।

लोगों का आरोप- कॉल वेटिंग पर डाल दी गई

प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल ने बताया कि हादसा रात 9:10 बजे हुआ। उन्होंने और अन्य लोगों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन कॉल वेटिंग पर डाल दी गई। वहीं, मौके पर मौजूद अरबाज ने कहा कि उन्होंने खुद 108 नंबर पर कॉल किया, लेकिन 15 मिनट तक लाइन पर ही रखा गया।

इस दौरान घायल युवक बार-बार आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की पूरी कोशिश की। एम्बुलेंस के देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई।

घायल बच्चे की हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत घायल को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान 10 वर्षीय छोटू यादव के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह वहां क्या कर रहा था। बच्चे से बातचीत के बाद ही यह पता चल सकेगा कि वह रेलवे ट्रैक पर क्यों गया था।

देरी की वजह से उठे सवाल

भोपाल शहर में 108 एम्बुलेंस सर्विस का औसत रिस्पांस टाइम 18 मिनट का है, लेकिन इस घटना में एम्बुलेंस को आने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। जानकारी के मुताबिक, एमपी नगर थाना क्षेत्र में आमतौर पर 24 घंटे 108 एम्बुलेंस मौजूद रहती है, लेकिन इस मामले में एम्बुलेंस हमीदिया अस्पताल से भेजी गई, जिससे अधिक समय लगा।

होली पर बढ़े हादसे, एक दिन में 135% इजाफा

इस साल भोपाल में होली सड़क हादसों के लिहाज से बेहद खतरनाक साबित हुई। 12 और 13 मार्च की तुलना में 14 मार्च को दुर्घटनाओं में 135% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, 12 मार्च को भोपाल में 18 सड़क हादसे हुए थे, जबकि 13 मार्च को यह संख्या बढ़कर 28 हो गई, लेकिन होली के दिन, 14 मार्च को, दुर्घटनाओं की संख्या अचानक बढ़कर 66 पहुंच गई।

'कॉलर ने खुद काटा फोन, दूसरी बार मिलाते ही भेजी एंबुलेंस'

108 एंबुलेंस सेवा के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि आपके द्वारा बताए गए मामले की जांच की गई है। जांच में पाया गया कि कॉलर ने एक बार कॉल किया था, जिसे कॉल सेंटर अधिकारी ने वेटिंग पर रखा, ताकि नजदीकी एंबुलेंस भेजी जा सके। हालांकि, बातचीत के दौरान कॉलर ने खुद ही कॉल काट दिया। इसके बाद कॉल सेंटर ने दोबारा कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

दूसरी बार कॉल मिलाने पर तुरंत एंबुलेंस भेजी गई, जिसने समय पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि होली के दिन सड़क दुर्घटनाओं के मामले आम दिनों की तुलना में काफी अधिक थे, लेकिन 108 एंबुलेंस सेवा ने समय पर पहुंचकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.