भोपाल में होली पर हादसा: रंग डाला तो पिकअप चालक ने युवक को कुचला, 200 मीटर तक घसीटता गया
Updated on
16-03-2025 12:47 PM
भोपाल। रंग डालने पर पिकअप वाहन के चालक ने युवक को कुचल दिया। युवक पिकअप वाहन के अगले पहिए और बंफर के बीच फंसकर 200 मीटर तक उसको घसीटता चला गया। घटना भोपाल शहर के अशोका गार्डन क्षेत्र की सुभाष कालोनी में शुक्रवार को अंजाम दी गई। पिकअप चालक फरार हो गया। मृतक 27 वर्षीय शैलेंद्र सिंह इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में काम करता था।
होली पर शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे शैलेंद्र दोस्तों के साथ सड़क पर होली खेल रहा था। वे लोग आने-जाने वालों पर भी रंग बरसा रहे थे।
इसी बीच एक पिकअप चालक गली में आया तो उस पर भी रंग फेंका, चालक ने पहले गाड़ी को रिवर्स कर बचने का प्रयास किया।
इस पर शैलेंद्र और उसके दोस्तों ने उसको दौड़ाना शुरू कर दिया। उसके बाद पिकअप चालक ने तेजी से गाड़ी आगे की तरफ बढ़ाई, इसी दौरान शैलेंद्र आगे दाहिनी ओर के पहिए में फंस गया।
पिकअप चालक ने उसे गली के कोने तक घसीटा, वह किसी तरह पहिए की गिरफ्त से निकला तो दोस्तों ने उसे अरेरा कालोनी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।
सिर में गहरी चोट लगने के कारण शुक्रवार को ही शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई।
अशोका गार्डन थाने के एएसआइ जयवीर सिंह ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…