दुष्कर्म का आरोपित जेल से छूटकर करने लगा परेशान, गिरफ्तार

Updated on 21-08-2023 12:12 PM

भोपाल। युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से लूटते ही उसने फिर से पीडि़ता से छेडख़ानी करना शुरू कर दी। वह समझौताकरने के लिए दबाव डाल रहा था। दो दिन पहले उसने अपने भाई के साथ मिलकर युवती से छेडख़ानी करते हुए धमकाया तो युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने छेडख़ानी व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर दो दिन बाद आरोपित गिरफ्तार कर लिया है।

कमला नगर थाना प्रभारी निरुपमा पांडे ने बताया कि 20 वर्षीय युवती कमला नगर इलाके बलात्कार का में रहती है। इस युवती के साथ पूर्व में असलम नाम के युवक ने ज्यादती की । पुलिस ने इस मामले में असलम के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। वह प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से युवती पर समझौता करने का दबाव डाल रहा था। युवती ने जब मना कर दिया तो वह युवती को परेशान करने लगे। युवती जब भी घर से बाहर निकलती तो असलम उसके साथ छेडख़ानी करने लगता। दो दिन पहले युवती घर के बाहर खड़ी हुई थी। इसी दौरान असलम और उसका भाई आसिफ वहां पर पहुंच गया। उन्होंने छेडख़ानी करते हुए फिर से समझौता करने के लिए दबाव डाला। युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई तथा कल थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने असलम व आसिफ के खिलाफ छेडख़ानी व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उनको गिरफतार कर लिया है।

नौ साल की मासूम से छेड़छाड़ का आरोपित अभी भी फरार

बागसेवनिया इलाके में एक युवक ने नौ साल की मासूम से छेड़छाड़ की। वह पिछले कई दिनों से परेशान भी कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि नौ साल की मासूम बागसेवनिया इलाके की एक कालोनी नी में रहती है। वह जब भी घर से ट्यूशन के लिए निकलती थी तो मोहल्ले में ही रहने वाला प्रमोद भार्गव नाम का युवक उसे घूरने लगता था जब भी उसे मौका मिलता तो वह बच्ची को पकडऩे की कोशिश भी करता था। रविवार जब उसने ऐसा ही किया तो मासूम ने घर आकर अपने माता-पिता को पूरी बात बता दी। मां ने बच्ची को थाने ले जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है,लेकिन आरोपित अभी फरार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.