राधे-राधे बोलने पर थप्पड़ मारने का आरोप:नरसिंहपुर में पेरेंट्स बोले- टीचर ने कहा उल्टी-सीधी हरकत करता है; कलेक्टर-एसपी से शिकायत की

Updated on 12-12-2024 02:02 PM

नरसिंहपुर जिले के चावरा विद्यापीठ स्कूल में राधे-राधे बोलने पर एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीचर हबीब शाह खान ने सातवीं के छात्र को थप्पड़ मारते हुए उसे धार्मिक संबोधन के लिए अपमानित किया। मामले की शिकायत छात्र के पिता ने जिला प्रशासन से की है।

घटना 10 दिसंबर की है। सुबह स्कूल परिसर में बस पहुंची तो शिक्षक हबीब शाह खान ने छात्र को तेजी से बस से उतरने को कहा। जवाब में छात्र ने शिक्षक से राधे-राधे कहा। आरोप है कि इससे गुस्साए शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मारा और कहा- अभी निकालूं तेरा राधे-राधे।

इसके बाद छात्र ने परीक्षा पूरी की और घर लौटकर अपने पेरेंट्स को मामले की जानकारी दी।

पेरेंट्स ने शिकायत की, कार्रवाई नहीं हुई छात्र के पेरेंट्स ने अगले दिन 11 दिसंबर को स्कूल जाकर दफ्तर में मौखिक रूप से इस घटना की शिकायत की। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पूरा दिन बीतने के बाद भी स्कूल प्रबंधन की ओर से न तो कोई संतोषजनक जवाब आया और न ही कार्रवाई की गई। स्कूल के इस रवैये से नाराज पेरेंट्स ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

बच्चे के पिता जय सिंह वर्मा ने कहा, '10 दिसंबर को बेटे का पेपर था। वह सुबह बस से स्कूल गया। उतरते वक्त बस के अंदर बच्चों की लाइन लग गई थी। एक बच्चे ने धक्का दिया तो बेटा नीचे उतर गया। इसी बीच हबीब सर आ गए। 

वर्मा बोले-हमने पहले तो स्कूल में शिकायत की। किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद कलेक्टर, एसपी और टीआई से शिकायत की है। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल बाबू फादर ने कहा, 'अभी हमने बच्चे के पेरेंट्स को बुलाया है। पहले उनसे बात करेंगे, उसके बाद ही प्रतिक्रिया देंगे।'

इसके बाद गुरुवार सुबह वर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से बात हुई है। वे लिखित में माफी मांगने की बात कर रहे हैं।

कलेक्टर ने जांच टीम भेजने की बात कही छात्र के पिता ने घटना की लिखित शिकायत कलेक्टर शीतला पटेल, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी एके ब्यौहार से भी की। कलेक्टर ने आवेदन पर फौरन कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अगले दिन जांच टीम भेजने की बात कही।

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल ब्योहार ने कहा, 'अभी भोपाल में हूं। बीईओ से जांच के लिए कहा है।'

छात्र के पेरेंट्स ने शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन पर सनातन धर्म के अपमान, विद्यार्थी के साथ मारपीट, अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.