इंदौर में आचार्य बालकृष्ण ने अफसरों के साथ की बैठक:पतंजलि मऊगंज के साथ आईटी और एग्रीकल्चर सेक्टर में कर सकता है निवेश

Updated on 01-04-2025 11:59 AM

पतंजलि योगपीठ के संस्थापक सचिव आचार्य बालकृष्ण ने मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के घुरेहटा में उद्योग स्थापित करने के फैसले के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी निवेश के संकेत दिए हैं। उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कृषि और आईटी सेक्टर में भी निवेश कर सकते हैं। इस पर अगली बैठक में प्रस्ताव के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी।

मोहन यादव सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आचार्य बालकृष्ण को 175 हेक्टेयर (400 एकड़) जमीन आवंटित करने का पत्र 24 फरवरी को सौंप दिया था। इसी क्रम में वे आज इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने एमपीआईडीसी (मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के अधिकारियों के साथ बैठक की।

आचार्य बालकृष्ण को मिला मानद उपाधि सम्मान

आचार्य बालकृष्ण के मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आयुर्वेद में सिकल सेल उपचार और अनुसंधान प्रयासों में पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। यह विचार-विमर्श राज्यपाल पटेल और पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के संस्थापक सचिव आचार्य बालकृष्ण के बीच महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन के दीक्षांत समारोह के अवसर पर हुआ।

राज्यपाल ने आचार्य बालकृष्ण को राष्ट्रीय सिकल सेल मिशन के तहत किए जा रहे उपचार और पुनर्वास प्रयासों की जानकारी भी दी। उल्लेखनीय है कि महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन ने आचार्य बालकृष्ण को मानद उपाधि से सम्मानित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.