इंदौर में होगी एसोसिएशन ऑफ कोलन एंड रेक्टल सर्जन्स ऑफ इंडिया की 46 वीं एनुअल नेशनल कांफ्रेंस

Updated on 14-09-2023 11:18 PM

इंदौर : एसोसिएशन ऑफ कोलन एंड रेक्टल सर्जन्स ऑफ इंडिया की 46वीं एनुअल नेशनल कांफ्रेंस - ACRSICON 2023 का आयोजन भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में होने जा रहा है। 29 सितंबर से 1अक्टूबर 2023 तक होने वाली यह कांफ्रेंस एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर के सहयोग से इंदौर की जीआई प्रोक्टो सर्जन सोसाइटी द्वारा आयोजित हो रही है। रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित ACRSICON 2023 में कोलन और रेक्टल सर्जरी के क्षेत्र के देश भर से करीब 600 विशेषज्ञ सर्जन मौजूद रहेंगें।

इस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्र में अनुभवी और कुशल सर्जन्स द्वारा कोलन और रेक्टल सर्जरी में अपने कठिन केसेस पर गेस्ट लेक्चर, महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत, विशेषज्ञों के साथ पैनल डिस्कशन, पोस्टर और रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन, लाइव ऑपरेटिव वर्कशॉप और हाल में हुई तकनीकी प्रगति पर सेमिनार आयोजित किये जायेंगे।

कॉन्फ्रेंस के बारे में ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. अशोक लड्ढा ने कहा - इस कॉन्फ्रेंस में देश और विदेश (सिंगापुर, इटली, पुर्तगाल एवं वेनेज़ुएला) की फैकल्टी इस कांग्रेस को संबोधित करेंगी जिसमें सर्जन्स नई और आधुनिक तकनीकों के बारे में अपने अनुभव साझा करेंगे और जानकारी प्राप्त करेंगें। ऐसे आयोजन कई दशकों से होते आ रहे हैं, इन सम्मेलनों से चिकित्सा पद्धति के परिष्कार में मदद मिलती है, जिसका सीधा लाभ मरीजों की बीमारियों के उपचार एवं निदान में देखने को मिलता है।

इस तीन दिवसीय सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा पर नजर डालते हुए ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. सी. पी. कोठारी ने कहा- ACRSICON 2023 का मुख्य आकर्षण लेजर, स्टेपलर, रोबोटिक्स और अन्य जैसी नई तकनीकों और उनके उपयोग पर हैण्ड ऑन वर्कशॉप है। ये वर्कशॉप इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि यह प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल स्किल और नॉलेज को बढ़ाएगी।”

ऑर्गेनाइजिंग ट्रेज़रर डॉ. प्रणव मंडोवरा ने कान्फ्रेंन्स की थीम के बारे में कहा – “ज्यादा जानें, बेहतर करें", निरंतर सीखने और सुधार करने की भावना कोलन और रेक्टल सर्जरी की विशेषता है। ACRSICON 2023 का लक्ष्य रोगियों को बेहतर देखभाल प्रदान करने के लिए नई जानकारी, तकनीक और प्रौद्योगिकियों के साथ हमारे प्रोफेशनल  सर्जन्स को सशक्त बनाना है।”

अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक सम्मेलन वेबसाइट www.acrsicon2023.org


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.