डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के शुभारंभ से भोपाल में रोशनी की नई पहल

Updated on 03-03-2026 04:22 PM

भोपाल : भारत में बेहतरीन नेत्र चिकित्सा प्रदान करने के अपने संकल्प को मजबूत करते हुए, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने भोपाल में अपना नया अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल का शुभारंभ किया। यह समूह का मध्य प्रदेश में चौथा अस्पताल और राजधानी भोपाल में पहला अस्पताल है। यह अस्पताल भोपाल और आसपास के जिलों के निवासियों को विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करेगा। इस नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन मध्य प्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग   द्वारा संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि  विश्वास सारंग ने आत्मीयता के साथ कहा “कि मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। भोपाल में इस प्रकार का आधुनिक नेत्र चिकित्सालय न केवल राजधानी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी आशा और नई रोशनी की किरण साबित होगा। सुधीर वी.एस., चीफ ग्रोथ ऑफिसर, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने कहा, “भोपाल में हमारे नए अस्पताल के शुभारंभ के साथ, हमारा उद्देश्य मध्य प्रदेश में समग्र नेत्र चिकित्सा सेवाओं  को और मजबूत करना है। हमारा पूरा ध्यान नेत्र चिकित्सा में सुरक्षित, सटीक और एकीकृत उपचार प्रदान करने पर है, जिसमें मोतियाबिंद और रेटिना से लेकर ग्लूकोमा और बाल नेत्र चिकित्सा तक की विशेषज्ञ सेवाएँ शामिल हैं।“ डॉ. सौरभ देशमुख, कंसल्टेंट नेत्र विशेषज्ञ, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल ने कहा, “समय पर आँखों की जांच और सही इलाज बहुत जरूरी है, ताकि टाली जा सकने वाली दृष्टि हानि को रोका जा सके। भोपाल का यह अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक सर्जिकल तकनीक से सुसज्जित है, जिससे आम और जटिल मामलों, जैसे रेटिना और ग्लूकोमा, का इलाज किया जा सकता है।“ डॉ. वंदना जैन, चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर ने कहा, “मध्य प्रदेश हमारे लंबे समय के विस्तार की योजना में बहुत महत्वपूर्ण राज्य है। अब यहाँ हमारे चार अस्पताल हैं, जिनमें से दो इंदौर में हैं। हमारा लक्ष्य ऐसा नेटवर्क बनाना है, जिससे लोग आसानी से नेत्र देखभाल सेवाएँ ले सकें, मरीजों के लिए रेफरल आसान हो और इलाज की गुणवत्ता हमेशा अच्छी रहे। इसके साथ ही, हम समय पर जांच और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्क्रीनिंग कार्यक्रम भी चलाते रहेंगे, ताकि मध्य भारत में लोगों की दृष्टि बेहतर बनी रहे। अस्पताल 30 अप्रैल 2026 तक सभी के लिए निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा दे रहा है। इसके अलावा, भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में कई निःशुल्क नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि समय पर पहचान और रोकथाम को बढ़ावा दिया जा सके।“

एडवांस्ड आई हॉस्पिटल के रूप में डिज़ाइन किए गए इस अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, विशेष परामर्श क्षेत्र, निदान क्षेत्र और इन-हाउस फ़ार्मेसी मौजूद है, ताकि रोगियों को कुशल और निर्बाध देखभाल प्रदान की जा सके। अस्पताल में नेत्र आपातकालीन स्थितियों का प्रबंधन करने की भी पूरी सुविधा उपलब्ध है।डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल लोगों को समय रहते आँखों की रोशनी बचाने, सटीक निदान तथा उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करेगा। इस प्रकार के संवेदनशील प्रयास प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक मानवीय एवं सशक्त आधार प्रदान करेंगे।“ डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की वरिष्ठ प्रबंधन टीम और अस्पताल की क्लिनिकल टीम, जिसमें डॉ. सौरभ देशमुख, डॉ. आकाश चीमा और डॉ. कृति  गुप्ता शामिल थे | नवीनतम लॉन्च किए गए इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे समग्र नेत्र चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जाती हैं, जिनमें मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) का उपचार, विशेष रेटिना देखभाल, ग्लॉकोमा प्रबंधन, स्ट्रैबिस्मस (आँखों की पिचक/झुकाव) सुधार, चश्मा हटाने की सर्जरी, बाल नेत्र चिकित्सा और कॉर्निया से संबंधित रोगों का उपचार शामिल है। यह अस्पताल  उन्नत निदान प्रणाली, आधुनिक फेकोएमल्सिफिकेशन तकनीक, विट्रियोरेटिनल सर्जिकल प्लेटफॉर्म और लेज़र सर्जरी की सुविधा से सुसज्जित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल : हर साल 20 जुलाई को दुनिया भर में विश्व क्लेफ्ट जागरूकता दिवस (वर्ल्ड क्लेफ्ट अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2025 में स्माइल ट्रेन ने…
 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
Advt.