मदरहुड के विकास के सफर में इंदौर का एक महत्वपूर्ण स्थान होगा : विजयरत्ना वेंकटरमन

Updated on 21-02-2026 07:10 PM
इंदौर: भारत में महिलाओं और बच्चों के प्रमुख हॉस्पिटल, मदरहुड हॉस्पिटल्स ने इंदौर में अपना दूसरा हॉस्पिटल राजीव गांधी चौक पर शुरू किया। यह हॉस्पिटल मध्य भारत में महिलाओं और बच्चों को विस्तृत, लाइफ-साइकल आधारित हेल्थकेयर प्रदान करने की प्रतिबद्धता के अंतर्गत शुरू किया गया है। उपलब्ध सेवाएं:  होलिस्टिक प्रेग्नेंसी केयर, एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक गायनेकोलॉजी सर्जरी, लेवल 3 नियोनैटल इंटेंसिव केयर (NICU), इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU), रेडियोलॉजी और फीटल मेडिसिन, 24/7 फार्मेसी, 24/7 लैबोरेटरी,  24 घंटे कंसल्टेशन । मदरहुड हॉस्पिटल्स ने इंदौर में साल 2019 में अपना पहला हॉस्पिटल खोला था। पिछले सात सालों में यह हॉस्पिटल इस क्षेत्र में एक मजबूत और विश्वसनीय हॉस्पिटल के रूप में स्थापित हो चुका है। इस दौरान हॉस्पिटल में 1.5 लाख से अधिक महिलाओं और 1 लाख से अधिक बच्चों का इलाज किया जा चुका है, जिससे इस हॉस्पिटल का विस्तृत संचालन और क्षेत्र में विशेषज्ञ मैटरनल एवं पीडियाट्रिक केयर की बढ़ती मांग प्रदर्शित होती है। अपने मजबूत संचालन और क्षेत्र में स्थापित विश्वास के साथ मदरहुड हॉस्पिटल्स शहर में बच्चों और महिलाओं को विस्तृत हैल्थकेयर उपलब्ध कराने के लिए अपने दूसरे अत्याधुनिक हॉस्पिटल के साथ अपने कदमों का विस्तार कर रहा है।
इस नए हॉस्पिटल से मदरहुड का इंटीग्रेटेड केयर मॉडल प्रमाणित होता है, जिसके अंतर्गत छोटे बच्चों का इलाज, फर्टिलिटी सेवाएं, प्रेग्नेंसी केयर, चाईल्डबर्थ, नियोनैटल केयर और पीडियाट्रिक्स जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इंदौर का यह नया हॉस्पिटल भारत में मदरहुड का 26वाँ हॉस्पिटल है, जिससे इस ग्रुप का तीव्र विकास और क्लिनिकल उत्कृष्टता पर स्थिर फोकस प्रदर्शित होता है। विजयरत्ना वेंकटरमन, सीईओ, मदरहुड हॉस्पिटल्स ने कहा, ‘‘मदरहुड के विकास के सफर में इंदौर का एक महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे पहले हॉस्पिटल में यहाँ के लोगों ने पिछले सात सालों से जो भरोसा दिखाया है, उससे हमें यहाँ पर अपना दूसरा हॉस्पिटल खोलने की प्रेरणा मिली। इस नए हॉस्पिटल के माध्यम से हम यहाँ के और ज्यादा परिवारों को आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, विशेषज्ञ क्लिनिशियन और समग्र केयर उपलब्ध करा सकेंगे। हम महिलाओं को हर उम्र में बेहतरीन केयर उपलब्ध कराने तथा माताओं और बच्चों को सबसे बेहतर नतीजे प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ डॉ. प्रीति माहेश्वरी, कंसल्टैंट गायनेकोलॉजिस्ट एवं ऑब्सटेट्रिशियन, मदरहुड हॉस्पिटल्स, राजीव गांधी चौक, इंदौर ने कहा, ‘‘इंदौर में युवा महिलाओं में पीसीओएस, एंडोमेट्रियोसिस, फायब्रॉयड्स जैसी गायनेकोलॉजिकल समस्याएं और फर्टिलिटी की समस्या बढ़ रही है। इसलिए समय पर निदान, प्रिवेंटिव स्क्रीनिंग और मिनिमली इन्वेज़िव ट्रीटमेंट्स की उपलब्धता बढ़ाना जरूरी हो गया है। इंदौर में हमारा यह नया हॉस्पिटल समय पर विशेषज्ञ केयर प्रदान करने तथा महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करने की हमारी क्षमता को बढ़ाएगा।’’
डॉ. पूजा गुप्ता, कंसल्टैंट गायनेकोलॉजिस्ट एवं ऑब्सटेट्रिशियन, मदरहुड हॉस्पिटल्स, इंदौर, राजीव गांधी चौक ने कहा कि, “महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान हर उम्र में रखना चाहिए — छोटी उम्र से लेकर मां बनने तक और उसके बाद भी। इस नई सुविधा के जरिए हम चाहते हैं कि महिलाओं को समय-समय पर जांच, बीमारी का जल्दी पता और सही इलाज आसानी से मिल सके। हमारा मकसद है कि हर महिला अपनी सेहत को समझे और बिना झिझक उसका ख्याल रखे।”
डॉ. सुनील पुरसवानी, कंसल्टैंट पीडियाट्रिशियन और नियोनैटोलॉजिस्ट, मदरहुड हॉस्पिटल्स, राजीव गांधी चौक, इंदौर ने कहा, ‘‘नियोनैटल और पीडियाट्रिक केयर में हुई प्रगति के साथ हाई-रिस्क और प्रि-टर्म शिशुओं के इलाज में काफी सुधार हुआ है। इस हॉस्पिटल में उपलब्ध बेहतर एनआईसीयू क्षमताओं से हम नवजात शिशुओं और बच्चों को विकास के हर चरण में बेहतर केयर प्रदान कर सकेंगे।’’ लॉन्च के अवसर पर मदरहुड हॉस्पिटल्स महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक वॉकेथॉन, नारीथॉन का आयोजन कर रहा है, 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल : हर साल 20 जुलाई को दुनिया भर में विश्व क्लेफ्ट जागरूकता दिवस (वर्ल्ड क्लेफ्ट अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2025 में स्माइल ट्रेन ने…
 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
Advt.