ACS मिश्रा लखनऊ में होने वाली बैठक में होंगे शामिल:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगी चार राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक

Updated on 29-08-2024 12:31 PM

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद के एजेंडे के साथ अंतर्राज्यीय मुद्दों पर डिस्कसन के लिए मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों के अफसरों से जानकारी तलब की है।

केंद्रीय मंत्री शाह की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में नक्सल समस्या, रेलवे के प्रोजेक्ट्स और वन विभाग से संबंधित मामलों में एजेंडे के अलावा चर्चा होना तय माना जा रहा है। मुख्य सचिव वीरा राणा ने 30 अगस्त को लखनऊ में होने वाली मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक के लिए एसीएस होम एसएन मिश्रा को एमपी का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजने का फैसला किया है।

इस बैठक में राज्यों के बीच मुख्य रूप से 6 बिंदुओं पर चर्चा होगी। इनमें महिलाओं एवं बच्चों पर होने वाली यौन हिंसा और दुष्कर्म के मामलों की तेजी से जांच, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामलों के निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट को एक्टिव करने की योजना पर मंथन होगा।

बैठक में चार प्रदेशों के मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। इसमें मध्यप्रदेश के अलावा तीन अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश हैं। इसमें सहकार से समृद्धि के अंतर्गत सहकारिता आंदोलन को देश में सशक्त बनाने पर राज्यों के बीच रणनीतिक मंथन भी किया जाएगा। इसके अलावा राज्यों की कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी इस बैठक में चर्चा होगी।

वन भूमि और रेलवे प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस

एमपी के जिन मुद्दों पर इस बैठक में ज्यादा फोकस रहेगा उसमें रेलवे के प्रोजेक्ट्स के साथ वन भूमि से दी जाने वाली परमिशन के मामले शामिल हैं। वन भूमि से गुजरने वाली रेलवे लाइनें फाॅरेस्ट क्लियरेंस नहीं मिलने से पेंडिंग हैं और उनका निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस पर चर्चा होगी। खास बात यह है कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ऐसे मामलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भी लिख चुकी हैं।

बैठक में ये विषय रहेंगे चर्चा में

  • बालिकाओं में कुपोषण की समस्या के निदान के लिए पोषण अभियान की प्रगति
  • स्कूली बच्चों की ड्राॅप आउट रेट
  • आयुष्मान भारत
  • सहकार से समृद्धि


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.