बढ़ते कोरोना को देख स्कूलों पर एक्शन

Updated on 24-12-2021 11:04 PM

भोपाल देशभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। वैक्सीन का डोज लगवाएं। स्कूल में बच्चे 50 प्रतिशत की संख्या में ही जाएंगे। स्कूल-कॉलेज हॉस्टल के प्राचार्य शिक्षक स्टाफ दोनों अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाए।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों पहले ही मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया था। प्रदेश के सभी स्कूल 50 फीसदी छात्र-छात्राओं के साथ खुल गए हैं। सरकार ने सभी स्कूलों को एक बार में 50 फीसदी छात्र-छात्राओं को ही बुलाने की अनुमति प्रदान की है।

अभिभावकों के पास विकल्प

हालांकि स्कूल खोल दिए गए हैं पर अभी भी बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेज जारी है। बच्चों के अभिभावकों के पास इस चीज का विक्लप दिया गया है कि वह अपने बच्चे को स्कूल भेजना चाहते हैं या नहीं। अगर अभिभावकों को अभी भी बच्चों कोरोना का खतरा महसूस होता है तो वह बच्चों को घर से ऑनलाइन कक्षा में पढऩे का निर्णय ले सकते हैं। राज्य शिक्षा विभाग ने स्कूलों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा राज्य शिक्षा विभाग ने स्कूलों को कहा है कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित की जाएगी।

खुद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर हमने तय किया है कि स्कूल खोले जाएंगे, लेकिन इसकी क्षमता 50 फीसदी होगी। इसका मतलब साफ है कि एक दिन स्कूल में 50 फीसदी बच्चे आएंगे और दूसरे दिन 50 फीसदी। ऑनलाइन क्लासेज का विकल्प अभी भी खुला रहेगा। अभिभावक के अनुमति होगी तभी बच्चे स्कूल जाएंगे। अगर अभिभावक कोरोना के कारण बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहे तो वह इसका निर्णय लेने के लिए भी स्वतंत्र हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.