पीपीपी मोड पर नर्सरी विकसित करने बनेगा एक्शन प्लान:रिव्यू मीटिंग में बोले सीएम, सरकार की खाली पड़ी भूमियों पर डेवलप करें उद्यान

Updated on 03-04-2025 05:21 PM

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्यानिकी फसलों की जिलावार मैपिंग की जाए। विश्वविद्यालय सहित अन्य शासकीय विभागों की खाली पड़ी जमीनों पर उद्यान विकसित करने तथा प्रदेश में पीपीपी मोड पर नर्सरी विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाई जाए। प्रदेश के सभी जिलों में उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण पर केंद्रित वर्कशॉप आयोजित कर जिलों के किसानों और उद्यमियों को अन्य जिलों में संचालित बेस्ट प्रैक्टिसेज से परिचित कराया जाए। साथ ही इन्वेस्टर समिट के समान प्रदेश में उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण पर समिट का आयोजन हो।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उद्यानिकी तथा खाद्य संस्करण विभाग की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा और मुख्य सचिव अनुराग जैन की मौजूदगी में सीएम यादव ने हार्टिकल्चर और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में इन्वेस्ट को बढ़ावा देने के लिए तय की गई पॉलिसी के आधार पर काम करने को कहा।

इसके लिए जिलों का सिलेक्शन कर निवेशकों को जानकारी देने के लिए कहा गया ताकि वे वहां की लोकेशन को समझकर औद्योगिक निवेश के लिए खुद को तैयार कर सकें। बैठक में एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने के साथ जिन निवेशकों की ओर से फूड प्रोसेसिंग के लिए प्रस्ताव शासन को इन्वेस्टर समिट में दिए हैं, उनके प्रपोजल पर फालोअप की जानकारी भी ली गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.