सी-विजिल एप में शिकायत के बाद तीन डीजे संचालक पर कार्रवाई, थाने में मामला दर्ज

Updated on 29-04-2024 12:30 PM
भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में जोर आवाज में डीजे बजाने की शिकायत सी-विजिल एप पर की गई थी। इसकी सूचना मध्य विधानसभा के कंट्रोल रुम में पहुंची थी। जिसके बाद जहांगीराबाद थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया। जहां तेज आवाज में डीज बजता हुआ पाया गया। लेकिन कार्रवाई से पहले ही डीजे संचालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिसकर्मियों ने बताया कि सी-विजिल एप पर आमजन द्वारा डीजे जोर जोर से बजने की शिकायत होने के बाद मध्य विधानसभा 153 कंट्रोल रूम से सूचना की तस्दीक हेतु थाना जहांगीराबाद भोपाल के पुलिस स्टाफ को रवाना किया गया था। टीम द्वारा डीजे संचालकों से डीजे बजाने की अनुमति एवं आदर्श आचार संहिता के निर्देशों का पालन करने के संबंध में पूछा गया, तो डीजे संचालक द्वारा अनुमति नहीं होना बताया, तब पुलिस द्वारा कहा गया कि बिना अनुमति डीजे बजाने पर आपके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी, यह सुनकर डीजे संचालक पुलिस कार्रवाई एवं जुर्माने के डर से भीड का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। बिना अनुमति डीजे का संचालन करने पर तीनो डीजे संचालकों के खिलाफ क्रमश: अपराध क्रमांक 167/24, 168/24 एवं 169/24 अंतर्गत धारा 188 भादवि एवं 7/15 कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस स्टाफ द्वारा डीजे एवं डीजे संचालकों की तलाश की जा रही है ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.