न्यू मार्केट के खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज उत्सव:भोपाल में मनेगा हनुमान जन्मोत्सव

Updated on 12-04-2025 12:10 PM

भोपाल में शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव की धूम रहेगी। मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे और भक्त भक्ति में डूबे रहेंगे। जन्मोत्सव के चलते एक दिन पहले विशेष तैयारियां की गई, जबकि शनिवार को दिनभर कार्यक्रम चलेंगे।

न्यू मार्केट स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में प्रकटोत्सव पर आयोजन होंगे। दोपहर 12 बजे महाआरती होगी। इसके बाद भंडारा होगा। मंदिर की विशेषता मनोकामना शिला है। जहां भक्त अपनी इच्छाएं लिखते हैं। लगभग 45 वर्ष पुराना यह मंदिर शहर के केंद्र में स्थित है।

350 साल पुराने मरघटिया महावीर मंदिर में भी आयोजन शाहजहांनाबाद स्थित मरघटिया महावीर मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। मान्यता है कि प्रतिमा प्राकृतिक रूप से प्रकट हुई थी। वहां आज अखंड रामायण पाठ, मंगल आरती और भंडारा होता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुरादें अवश्य पूरी होती हैं।

राम मंदिर खटलापुरा में लाइट शो और भजन संध्या जहांगीराबाद स्थित श्री राम मंदिर खटलापुरा में शाम 5 बजे से भंडारे और 7 बजे से महाआरती व भजन संध्या का आयोजन होगा। पांच क्विंटल फूलों से मंदिर को सजाया जाएगा। वहीं, आकर्षक लाइट शो और आतिशबाजी श्रद्धालुओं को आनंदित करेगी। विशेष रूप से बनाई गई रील में से तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों को श्रीराम मंदिर समिति पुरस्कृत करेगी।

हिंदू एकता शोभायात्रा से गूंजेगा शहर जय मां भवानी हिंदू संगठन हिंदू एकता शोभायात्रा का आयोजन सुबह 6 बजे से होगा। यह प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई मां भवानी मंदिर, रिसाला रोड पर पहुंचेंगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, शंखनाद, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिमय वातावरण रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.