भाजपा कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले पर रासुका के तहत कार्रवाई

Updated on 09-12-2023 12:36 PM

भोपाल हबीबगंज क्षेत्र में चार दिन पहले एक भाजपा कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले बदमाश फारुख राईन उर्फ मिन्नी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में शुक्रवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने बताया कि इस प्रकार की हिंसा करने वाला व्यक्ति समाज के लिए खतरा है, ऐसे में इसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई। इस मामले में कलेक्टर ने आरोपित को जेल भेजने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।आरोपित इलाके का कुख्यात गुंडा है। उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस फारुख राइन समेत उसके बाकी चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

यह है मामला

गौरतलब है कि फारुख राइन उर्फ मिन्नी ने अपने चार साथियों शाहरुख, समीर उर्फ बिल्लू, असलम और बिलाल के साथ मिलकर साईं बाबा नगर में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह ठाकुर पर विगत मंगलवार की रात बुरी तरह मारपीट की थी। इसी दौरान फारुख ने देवेंद्र के सिर पर तलवार से वार किया, जिसे रोकने के प्रयास में देवेंद्र के बायें हाथ का पंजा आधा कट गया था। देवेंद्र भाजपा का अरेरा मंडल कार्यकर्ता है और साथ ही झुग्गी-झोपड़ी जिला कार्यालय मंत्री भी है।

वीडी शर्मा, विजयवर्गीय ने जाना हालचाल

गुरुवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अस्पताल में भर्ती भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र का हालचाल जानने उससे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा भी था कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.