जल संरचनाओं को संरक्षित करने प्रतिदिन दो घंटे होगी कार्रवाई, नगर निगम ने तैयार की कार्ययोजना

Updated on 07-06-2024 11:58 AM
भोपाल। शहर की जल संरचनाओं को संरक्षित करने के लिए नगर निगम द्वारा प्रतिदिन दो घंटे कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा योजना भी तैयार कर ली गई है। साथ ही अधिकारी एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बता दें कि राज्य शासन द्वारा जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से गंगा दशहरा तक चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’के तहत यह कार्रवाई की जाएगी।

कुएं-बावड़ियों की भी की जा रही सफाई

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के तालाबों, झीलों, कुओं, बावड़ियों व अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य योजना बनाकर विशेष स्वच्छता की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत 15 जून तक शहर की सभी जल संरचनाओं की स्वच्छता एवं उनके संरक्षण के लिए प्रतिदिन सुबह आठ से 10 बजे तक विशेष कार्रवाई की जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधि, स्थानीय प्रबुद्धजन व नगर निगम के अधिकारी,कर्मचारी शामिल होंगे। महापौर मालती राय ने शहर के जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजन से अपील की है कि वह अपने शहर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सुंदरीकरण के लिए जल संरचनाओं की स्वच्छता व संरक्षण की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने बताया कि निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को योजना के अनुसार तालाबों, जल संरचनाओं की साफ-सफाई, डी-सिल्टिंग, उनके किनारे से अवैध निर्माण,अतिक्रमण हटाने का कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.