महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा

Updated on 18-11-2024 12:15 PM

 उज्जैन । महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आज फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा उज्जैन पहुंचे। यहां नंदी हाल में बैठकर उन्होंने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए और भेंट चढ़ाई। बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस सहित राजनेता भी यहां लगातार भगवान के दर्शन को पहुंच रहे हैं। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है।


अगहन मास में भगवान महाकाल की पहली सवारी आज


ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से अगहन मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। महाकाल मंदिर से परंपरा अनुसार शाम 4 बजे राजसी वैभव के साथ सवारी की शुरुआत होगीl इसके बाद परंपरागत मार्गो से होते हुए सवारी शाम 5 बजे मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी।


यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन करेंगे। पूजन पश्चात सवारी निर्धारित मार्गों से होते हुए शाम 7 बजे महाकाल मंदिर पहुंचेगी। बता दें कार्तिक अगहन मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में 25 नवंबर को भगवान महाकाल की राजसी सवारी निकलेगी।


अभा कालिदास समारोह का समापन और पुरस्कार वितरण आज


उज्जैन में सात दिवसीय 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार शाम 4 बजे होगा। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मंत्री चैतन्य कश्यप और सारस्वत अतिथि महंत डॉ. सियाराम दास महाराज होंगे।


वे राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्ति कला प्रतियोगिता, अंतर विश्वविद्यालय और महाविद्यालयीन वाद-विवाद, भाषण आदि प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. गोविन्द गंधे के अनुसार 2024 का चित्रकला पुरस्कार जयपुर के डॉ. शंकर शर्मा, उज्जैन की संजना मालवीय, अहमदाबाद के प्रशांत एम पटेल, भावनगर की निरूपमा मोगा और मूर्तिकला पुरस्कार कटक के बिजय कुमार साहू पाएंगे।


समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा


पिछले वर्ष विशेष कारणों से समारोह नहीं हो सका था मगर प्रतियोगिता हुई थी। उस प्रतियोगिता के प्राप्त चित्रों की प्रदर्शनी ढाई महीने पहले अगस्त में लगाई थी। उस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।


2023 की चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता पुरी की सौदामिनी मुदुली, अजमेर के कैलाश साहू, चम्बा के भुवनेश्वर कुमार, उदयपुर के गणेशलाल गौड और मूर्तिकला प्रतियोगिता के विजेता बैतूल के सन्दीप साकरे पाएंगे।


पुरस्कार स्वरूप सभी को एक लाख रुपये, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। इंदौर के आचार्य मिथिला प्रसाद त्रिपाठी राष्ट्रीय कालिदास श्रेष्ठ कृति अलंकरण से सम्मानित किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.