हर एक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़े मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन

Updated on 25-08-2023 06:30 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के अंतर्गत राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र-160 के मतदान केंद्र क्रमांक -231, 232, 262, 263, 264, 266, 267, 269 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, रैंप, शौचालय एवं बैठक व्यवस्था देखी। बीएलओ से नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए प्राप्त हुए फॉर्म-6, 7, 8 की जानकारी प्राप्त की। हर एक पात्र नागरिक का नाम जोड़ने और मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से अनिवार्य रूप से हटाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ और मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों की उम्र एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वे अग्रिम रूप से अपना आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से जमा कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।

पहली बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले युवाओं से किया संवाद

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरावर में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। मतदान केंद्र क्रमांक-231 शासकीय हाईस्कूल मानपुरा गुजराती में पौधरोपण किया। उन्होंने स्कूल परिसर में अशोक का पौधा लगाया। पहली बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले युवाओं से संवाद किया। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान करने का आग्रह किया।

तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने निरीक्षण के दौरान राजगढ़ जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष दीक्षित से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए प्राप्त हुए आवेदन, ईपी रेशियो, जेंडर रेशियो, स्वीप गतिविधि, सेक्टर अधिकारी, पुलिस सेक्टर अधिकारी, क्रिटिकल मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम, 107, 116 के प्रकरण, स्क्रीनिक कमेटी, बॉर्डर पर बने नाकों की जांच करने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने, वल्नरेविलटी, मॉडल पोलिंग स्टेशन, पिंक पोलिंग बूथ, दिव्यांग पोलिंग बूथ बनाने संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की। समीक्षा बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजगढ़ ने पावर पाइंट के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नरसिंहगढ़ श्री अंशुमन राज उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.