प्रमोशन से बने अपर कलेक्टर, काम ज्वाइंट कलेक्टर का:प्रदेश में प्रशासनिक खाली पद भरने में देरी, प्रभारियों के सहारे चल रहा काम

Updated on 05-12-2024 12:20 PM

मोहन सरकार प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की अपर कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत के रिक्त पदों पर पदस्थापना नहीं कर पा रही है। प्रशासनिक पदों पर अफसरों की पोस्टिंग में देरी का खामियाजा मार्च में महाशिवरात्रि पर्व के दिन प्रमोट किए गए चालीस संयुक्त कलेक्टर भी भुगत रहे हैं।

संयुक्त कलेक्टर से अपर कलेक्टर पद पर प्रमोट किए जाने के बाद भी ये अधिकारी नौ माह बाद भी जिलों में संयुक्त कलेक्टर के पद पर ही काम करने को मजबूर हैं। उधर, सरकार की इस नजरअंदाजी का नुकसान कलेक्टरों को उठाना पड़ रहा है और उन्हें प्रभार के सहारे काम पूरे कराने पड़ रहे हैं।

जिलों में प्रशासनिक कार्यों के लिए कलेक्टर के प्रमुख सहायक के रूप में जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर मुख्य भूमिका निभाते हैं, लेकिन हालात यह हैं कि करीब एक दर्जन जिलों में अपर कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत के पद रिक्त हैं।

वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग इन पदों पर अफसरों की उपलब्धता के बाद भी पदस्थापना नहीं कर पा रहा है। ऐसे में कलेक्टरों को संयुक्त कलेक्टरों को प्रभार देने या फिर एक पद की जिम्मेदारी निभा रहे अफसर को दूसरे पद का अतिरिक्त प्रभार देकर काम कराना पड़ रहा है।

इसका सीधा असर योजनाओं की मॉनिटरिंग और उसके क्रियान्वयन पर भी पड़ रहा है। इसकी जानकारी सरकार को है। इसके बाद भी पोस्टिंग नहीं की जा रही है।

मार्च में प्रमोशन, पोस्टिंग अब तक नहीं

मार्च में महाशिवरात्रि के दिन आदेश निकालकर राज्य शासन ने करीब 40 संयुक्त कलेक्टरों को अपर कलेक्टर के पद पर प्रमोट किया था। इनमें से कुछ अधिकारियों को तो अपर कलेक्टर के पद पर जिलों में पदस्थ किया गया है, लेकिन पचास फीसदी अफसर पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं और जिलों में संयुक्त कलेक्टर के रूप में काम करने को मजबूर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.