बुरहानपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम बोले...

Updated on 17-10-2021 05:01 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार दोपहर को बुरहानपुर के फोफनार पहुंचे। चुनावी सभा के मंच पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान नन्दू भैया को याद किया। उनके योगदान को गिनाया। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई अध्यक्ष नहीं है।

उसकी अजीब हालत है। कांग्रेस पार्टी सर्कस बनकर रह गई है। राहुल गांधी पार्टी में किसी पद पर नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का निर्णय वहीं लेते हैं। उन्होंने पंजाब-छत्तीसगढ़ में पार्टी की बुरी स्थिति पर तंज कसा। पंजाब के हालात किसी से छुपे नहीं है। कांग्रेस के अपनो ने ही उसे डुबो दिया। मध्य प्रदेश में सिर्फ कमल नाथ ही कांग्रेस है। अब वही सर्वेसर्वा हो गए। बेचारे अरुण यादव को कांग्रेस के अपनों ने ही निपटा दिया।


छत्तीसगढ़ के पत्थलगढ़ की घटना पर सीएम शिवराज ने कहा कि कमल नाथ को शर्म आनी चाहिए, उन्हें अनर्गल आरोप लगाने के अलावा कुछ मिलता ही नहीं है। जो व्यक्ति हैं, वो पकड़े गये हैं, सिंगरौली में भी उनके घर पर छापा मारा गया है। जो तथ्य है, सामने है। गड़बड़ करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। कांग्रेस की तो अजब हालत है। पार्टी में अध्यक्ष का पता ही नहीं, जी 23 का अलग ही ग्रुप चल रहा है। पंजाब में चलती सरकार में मुख्यमंत्री बदल दिया, तो छत्तीसगढ़ में 50-50 की खींचतान है।


नंदू भैया का हर सपना पूरा होगा
सीएम ने खंडवा से पूर्व सांसदी रहे नंदकुमार सिंह चौहान के लिए कहा कि नंदू भैया अपने लिए नहीं जिये, पार्टी और आपके लिए सदैव जिए। आपको आज एक वचन देता हूं कि नंदू भैया के हर सपने को पूरा करके क्षेत्र का हरसंभव विकास करूंगा। स्व-सहायता समूह के माध्यम से हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा लक्ष्य है कि मेरी बहन कम से कम महीने में 10000 रुपये की आमदनी जरूर करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.