देर रात पब की जांच करने पहुंची प्रशासन और अबकारी टीम

Updated on 24-04-2023 05:45 PM
 इंदौर,। शहर में बढ़ रहे नशे पर प्रहार करने के लिए प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम लगातार पब और ढाबो की जांच कर रही है। ताकि देर रात तक होने वाली शराबखोरी को रोका जा सके। रविवार देर रात प्रशासन को सूचना मिलेगी थी कि विजय नगर क्षेत्र में एक पब में देर रात तक शराब परोसी जा रही है। कलेक्टर के इलैया राजा टी के निर्देश पर टीम ने पब की जांच कर कागजात और शराब का स्टॉक चेक किया। हालांकि इसमें कोई कमी नहीं पाई गई।

प्रशासन के पास देर रात तक स्काय लाइन पब संचालित होने और शराब परोसने की सूचना पहुंची थी। मामले में प्रशासन और अबकारी विभाग की टीम 11:30 बजे जांच करने पहुंची। इस दौरान पब मैं शराब का काउंटर तो बंद हो चुका था लेकिन लोगों को खाना परोसा जा रहा था। आबकारी विभाग ने पब का स्टॉक और दैनिक बिक्री रजिस्टर चेक किया। जिसमें किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई।

देर रात तक खाना खिलाने के मामले में टीम ने पब संचालकों को हिदायत दी है कि किसी भी कंडीशन में रात 12 बजे के बाद कोई गतिविधि संचालित नहीं होना चाहिए। जांच करने पहुंची टीम में एसडीएम अंशुल खरे के अलावा खाद्य विभाग, आबकारी विभाग, रेवेन्यू डिपार्टमेंट और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

लगातार की जा रही जांच

शराब दुकानों के साथ संचालित हो रहे शराब के अहाते बंद होने के बाद पब में पीने वालों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में देर रात तक शराब परोसने की सूचना प्रशासन के पास पहुंचती हैं। सूचना के आधार पर लगातार पब और बायपास के ढाबो की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.