आचार संहिता के बाद एक्शन में प्रशासन, हूटर लगे सात वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, दो दिन में हटाए छह हजार बैनर-पोस्टर

Updated on 11-10-2023 12:56 PM

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासनिक व पुलिस अमला भी सक्रिय हो गया है। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों को लेकर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। मंगलवार को राजधानी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा हूटर लगाकर घूमते मिले सात वाहन चालकों एवं नंबर प्लेट नियमानुसार नहीं पाए जाने पर 22 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। निजी वाहनों पर हूटर, सायरन लगाना एवं वाहन की नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा राजनीतिक चिन्ह या पदनाम लिखना मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है। इस तरह के वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने का प्रविधान भी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का अभियान अभी जारी रहेगा।

दो दिन में हटाए छह हजार बैनर-पोस्टर, 500 स्थानों पर की पुताई

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद नगर निगम अमले ने दो दिन में छह हजार से नेताओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित बैनर-पोस्टर हटा दिए हैं। जबकि 500 से अधिक स्थानों पर दीवार लेखन के ऊपर पुताई की गई। इसके साथ ही होर्डिंगों के ऊपर पेपर चिपकाए जा रहे हैं, जिससे भूमिपूजन व लोकार्पण के लिए लगाए गए बोर्ड के विज्ञापन नजर नहीं आएं।

सोमवार को आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम ने जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी 21 जोन में बैनर-पोस्टर निकालने का काम शुरु कर दिया था। पहले दिन शहर में सार्वजनिक स्थलों से 3500 से अधिक बैनर-पोस्टर हटाए गए थे, जबकि 300 स्थानों पर पुताई की गई थी। इसी तरह मंगलवार को 2500 से अधिक फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर, झंडे, बोर्ड इत्यादि सहित अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री हटाई तथा 200 स्थानों पर दीवार लेखन पर पुताई भी कराई गई । इसके लिए जोन स्तर पर जोनल अधिकारी, एएचओ, सिविल व जलकार्य शाखा के इंजीनियरों के साथ होर्डिंग शाखा के कर्मचारियों को लगाया गया है।

भोपाल पुलिस ने निकाला व्यापक फ्लैग मार्च

उधर, आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण रुप से संपन्न कराने एवं त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुंदर सिंह कनेश के नेतृत्व में वाहनों से फ्लैग मार्च निकाला गया। 27 फोर व्हीलर वाहनों में 180 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा इन संवेदनशील क्षेत्रों व मार्ग के 130 किलोमीटर दायरे में निकाला गया। इसका शुभारंभ पुराने पुलिस कंट्रोल रूम से दोपहर 4 बजे किया जाकर अरेरा हिल्स थाना होते हुए, विधान सभा, एमपी नगर,बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति, रानी कमलापति स्टेशन होते हुए चुना कोलार तिराहा, खजूरी थाने पर रात्री दस बजे समाप्त समाप्त हुआ

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.