माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रशासनिक पुनर्गठन:​​​​​​​तीन विभागाध्यक्षों को मिले नए प्रभार

Updated on 15-07-2025 10:58 AM

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कार्य दक्षता और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासनिक पुनर्गठन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 11 जुलाई 2025 को तीन विभागाध्यक्षों को नए प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया। इन बदलावों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और समन्वित बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

नए दायित्वों की जानकारी:

  • नवीन मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पी. शशिकला को कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अभी तक वे डीन (अकादमिक) का पद संभाल रहीं थी। नया दायित्व विश्वविद्यालय के प्रशासनिक संचालन में एक महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है।
  • कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मनीष महोश्वरी अब तक डीन (छात्र कल्याण) थे। अब उन्हें नया पद डीन (अकादमिक) का दिया गया है।
  • मीडिया प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अविनाश वाजपेयी कुलसचिव रहे। अब उन्हें डीन (छात्र कल्याण) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

महत्वपूर्ण है यह बदलाव विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पुनर्गठन न केवल प्रशासनिक संतुलन को बेहतर बनाएगा, बल्कि शैक्षणिक और छात्रहित से जुड़े कार्यों को भी सुचारु रूप से संचालित करने में मदद करेगा।

NSUI ने इसे छात्रहित में बड़ी जीत बताया

NSUI विश्वविद्यालय प्रभारी तनय शर्मा ने इस फेरबदल को छात्रहित में बड़ी जीत बताया है। उनका कहना है कि डॉ. वाजपेयी पर कई प्रशासनिक और शैक्षणिक अनियमितताओं के आरोप थे, जिनके खिलाफ संगठन लगातार आवाज उठा रहा था।

शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी कुलगुरु को पत्र लिखकर इस मामले में चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि यह कदम विश्वविद्यालय में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में अहम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.