भोपाल में एडवेंचर लवर्स ने शुरू की मड चैलेंज प्रैक्टिस:सेफिया ग्राउंड और कलियासोत पर 20 से अधिक गाड़ियां रोजाना दौड़ रहीं

Updated on 18-07-2024 12:30 PM

मानसून चल रहा है और शहर के एडवेंचर लवर्स अब मड चैलेंज के लिए तैयार हैं। इसको लेकर शहर के अनेक इलाकों में प्रतिभागियों ने प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दी है।

सेफिया कॉलेज और कलियासोत ग्राउंड में रोजाना एडवेंचर लवर लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। प्रतिभागी आतिफ ने बताया कि हम लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। जल्द ही शहर में कई ईवेंट होने वाले हैं।

इसके लिए 25 से अधिक प्रतिभागी रोजाना प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसमें जीप, जिप्सियों, थार के अलावा अन्य गाड़ियाें से रोज प्रैक्टिस कर रहे हैं।

क्या होती है मड चैलेंज रैली

राजधानी समेत कई शहरों में मड चैलेंज रैली का आयोजन होता है। इस रैली में शामिल होने वाले प्रतिभागी पहाड़ी रास्तों पर कीचड़, पानी से सनी खराब मार्ग पर फोर-व्हील और बाइक से स्टंट के साथ अपनी रफ्तार को काबू करते हैं। मड चैलेंज रैली को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग भी पहुंचते हैं।

28 जुलाई को सीहोर में है प्रतियोगिता

28 जुलाई को सीहोर में सीजन की पहली मड चैलेंज प्रतियोगिता की जा रही है। इसमें भोपाल से 25 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके अलावा रायसेन और भोपाल में भी आयोजकों ने तैयारियां कर ली हैं। अगस्त में भी शहर में कई आयोजन होंगे।

मड कार रैली रोकने के लिए शिकायत
इधर, भोपाल और आसपास के जिलों में मड कार रैली को रोकने के लिए सोशल एक्टिविस्ट राशिद नूर खान ने कलेक्टर भोपाल से शिकायत की है। उन्होंने राष्ट्रीय हरित अधिकरण, प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली के एक प्रकरण 832/2019 का हवाला दिया। कहा- यदि मड कार रैली को आपके कार्यालय द्वारा आयोजन की अनुमति दी जाती है तो निरीक्षण प्रतिवेदन लिखित शर्तों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

नियम विरुद्ध बिना अनुमति आयोजित मड कार रैली में ट्रैफिक नियमों का उलंघन किया जाता है। इसमें पुराने वाहन और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं। इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका रहती है। इन रैलियों का आयोजन करने वाले सोशल मीडिया से प्रचार करते हैं। इसमें कोई भी स्टेज या प्राइज नहीं होता। इनका उद्देश्य सिर्फ हुड़दंग करना होता है।

उन्होंने कहा- ऐसी गतिविधियों के कारण पर्यावरण एवं वन्य जीवों को नुकसान होता है। मानसून के समय डैम के किनारे (वेटलैंड) में शेड्यूल और संरक्षित जीवों के अंडे एवं प्रजनन काल का समय होता है। जिससे उन्हें नुकसान होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.