संस्कृत शिक्षण संस्थानों की सम्बद्धता प्रक्रिया 30 दिसम्बर से प्रारंभ

Updated on 30-12-2023 12:40 PM

मध्यप्रदेश के विभिन्न संस्कृत शिक्षण संस्थान शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान म.प्र. से नवीन सम्बद्धता प्राप्त करने अथवा सम्बद्धता नवीनीकरण के लिए एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से 30 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है। जारी परिपत्र अनुसार प्रदेश के शासकीय/आदर्श संस्कृत विद्यालय/अशासकीय संस्कृत विद्यालय/शासकीय संस्कृत महाविद्यालय/ परम्परागत सामान्य संस्कृत विद्यालय एवं प्राच्य आवासीय संस्कृत विद्यालय (छात्रावास युक्त) संस्कृत विद्यालयों को वर्तमान में प्रचलित पाठ्यक्रम के आधार पर, संस्थान से सम्बद्धता हेतु एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा।

संबंधित संस्कृत विद्यालयों को इस संबंध में एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से 30 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सभी सहपत्रों सहित आवेदन (केवल नवीन संबद्धता हेतु) की हार्डकॉपी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 30 जनवरी तक जमा करानी होगी। वहीं नवीन सम्बद्धता प्राप्त करने अथवा सम्बद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन की हार्ड कापी सभी सहपत्रों सहित महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान में 15 फरवरी तक जमा करानी होगी। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संस्थाओं द्वारा दिये आवेदन के आधार पर विद्यालयों का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रतिवेदन एवं विभागीय अनुमति अनुशंसा (केवल नवीन सम्बद्धता हेतु) एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर 29 फरवरी तक दर्ज करना होगा। वहीं संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुशंसा उपरांत निरीक्षण प्रतिवेदन, विभागीय अनुमति की हार्डकापी (केवल नवीन सम्बद्धता हेतु) महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान कार्यालय में 10 मार्च तक जमा करानी होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी की अनुशंसा व रिपोर्ट के आधार पर महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा 10 मार्च 2024 से संस्कृत शिक्षण संस्थानों की सम्बद्धता जारी की जावेगी। नवीन सम्बद्धता पाने अथवा सम्बद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी एम.पी.ऑनलाइन पोर्टल पर देखी जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.