भोपाल पढ़ने आया अफगानी नागरिक जनवरी से लापता, एक साल पहले हो गया था वीजा एक्सपायर
Updated on
05-03-2025 12:49 PM
भोपाल। भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के सागर ग्रीन हिल्स स्थित अमरनाथ कॉलोनी में रह रहा 24 वर्षीय अफगानी नागरिक सैयद राशिद सादत दो माह से लापता है। वह जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता का छात्र रह चुका है। कोलार थाना पुलिस ने उस पर वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रहने को लेकर एफआइआर दर्ज की है।स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सादत को जनवरी 2025 के बाद से इलाके में नहीं देखा गया है। जांच में पता चला कि उसका वीजा 25 मार्च 2024 को समाप्त हो गया था। इसके बाद से वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था। इस आधार पर कोलार थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
भोपाल में रहकर कर रहा था नौकरी
कोलार थाने के एसआइ मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि वह दिल्ली में कहीं छिपा हो सकता है। इस मामले को लेकर दिल्ली और अन्य संभावित स्थानों पर भी छानबीन की जा रही है। युवक के लापता होने और वीजा उल्लंघन के कारण यह मामला गंभीर बन गया है।
सैयद राशिद सादत 2019 में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भोपाल में पढ़ाई के लिए आया था। उसके बाद उसने स्नातक और स्नाकोतर किया और फिर नौकरी भी शुरू कर दी थी।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…