23 साल बाद नए सदस्यों को मिलेगी यशवंत क्लब में इंट्री, विरोधी गुट भी सहमत

Updated on 30-06-2023 06:13 PM
इंदौर। 23 साल बाद यशवंत क्लब में नए सदस्यों की इंट्री होगी। गुरुवार को क्लब की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में नए सदस्य बनाने का रास्ता साफ हो गया। मैनेजमेंट कमेटी ने अगले चार साल के भीतर 100 नए सदस्य बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर पम्मी गुट ने पहले विरोध दर्ज किया। दोनों गुटों में थोड़ी देर बहस भी हुई। मगर प्रस्ताव पर ढाई घंटे चर्चा होने के बाद में विरोधी गुट भी नए सदस्यों को क्लब में जोड़ने को लेकर राजी हो गया। सहमति जताने के साथ ही पम्मी गुट के सुझाव भी कमेटी ने मान्य कर लिए।

पदाधिकारियों ने हर वर्ष केवल 25 नए सदस्य बनाने की बात कही। प्रत्येक सदस्य से 25 लाख रुपये बतौर सदस्यता शुल्क जमा करवाए जाएंगे। कई वरिष्ठ सदस्यों ने क्लब के विकास का मुद्दा नहीं रखने पर नाराजगी जताई। इस पर पदाधिकारियों ने अगली बैठक में क्लब के संपूर्ण विकास को लेकर प्रोजेक्ट रखने की बात कही।

सन् 2000 से क्लब में नए सदस्य नहीं बनाए गए है। बीच-बीच में नई सदस्यता के लिए रास्ता खुलने पर भी बात हुई, मगर कमेटी की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया। वैसे इन दिनों क्लब में चार हजार सदस्य हैं। सालभर से नए सदस्य बनाने को लेकर कमेटी प्रयास कर रही है। पिछली तीन बैठकों में मुद्दे पर चर्चा हुई, मगर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका क्योंकि क्लब के विकास को लेकर कोई प्लान कमेटी के पास नहीं था। अब अगले साल चुनाव को देखते हुए कमेटी ने एजीएम में गुरुवार को वित्त और नए सदस्यों से जुड़ा मुद्दा रखा।

शाम 6 बजे शुरू हुई बैठक रात 8.30 बजे तक चली। कमेटी ने 100 लोगों को सदस्य बनाने की बात कही। किंतु परमजीत सिंह छाबड़ा (पम्मी) ने विरोध करते हुए कहा कि एक साथ 100 लोगों को सदस्यता न दें बल्कि हर साल 25-25 लोगों को क्लब से जोड़ें। कमेटी इस पर राजी हो गई है। नए सदस्य एक साल के लिए अस्थायी रहेंगे। सदस्यता जारी रखने के लिए क्लब की समिति फैसला लेगी।

सदस्यता शुल्क में मिलेंगे 25 करोड़ रुपये

कमेटी ने प्रस्ताव में प्रत्येक सदस्य से 25 लाख रुपये सदस्यता शुल्क लेने की बात तय की है। चार साल में 100 सदस्यों से क्लब को जोड़ने पर 25 करोड़ रुपये सदस्यता शुल्क प्राप्त होगा। 50 प्रतिशत राशि बैंक में रखी जाएगी, जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि अर्थात साढ़े 12 करोड़ रुपये से क्लब का विकास किया जाएगा। राशि के माध्यम से क्लब में रूम, हाल, टेनिस कोर्ट, स्वीमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा। क्लब के विकास का प्रस्ताव ईओजीएम में रखा जाएगा।

50 सदस्यों की होगी समिति

चार साल के लिए नए सदस्य बनाए जाएंगे। अस्थायी सदस्यता की अवधि पूरी होने के बाद समिति इन्हें स्थायी करेगी। 50 सदस्यों की समिति का निर्णय मैनेजिंग कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। 50 सदस्यों वाली समिति में 20 सदस्य ऐसे होंगे, जिन्हें क्लब में बीस साल से अधिक हो चुके हैं। शेष 20 सदस्य मैनेजिंग कमेटी के पूर्व पदाधिकारी होंगे, जबकि 10 साल से अधिक सदस्यता रखने वाले 10 सदस्य होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.