57 साल बाद श्रावण अधिक मास में सोमवती हरियाली अमावस्या

Updated on 13-07-2023 12:45 PM

 उज्जैन। पंचांग की गणना के अनुसार श्रावण मास के प्रथम कृष्ण पक्ष (शुद्ध) के अंतर्गत 17 जुलाई को 57 साल बाद सोमवती हरियाली अमावस्या का संयोग बन रहा है। 1966 में 18 जुलाई को सोमवती हरियाली अमावस्या का पर्वकाल था। इस दिन शिप्रा व सोमकुंड में पर्व स्नान होगा। शाम 4 बजे श्रावण मास में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकलेगी। धर्मशास्त्र के जानकारों के अनुसार सोमवती हरियाली अमावस्या पर स्नान दान के साथ शिव साधना विशेष फलदायी है।


सोमवती अमावस्या, उपासना और दान के लिए श्रेष्ठ समय

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार 17 जुलाई सोमवार को मिथुन राशि का चंद्रमा एवं पुनर्वसु नक्षत्र की साक्षी तथा व्याघात योग, चतुष्पद करण के संयोग में सोमवती हरियाली अमावस्या का पुण्य काल आ रहा है। इसी दिन महाकाल की सवारी भी है। पौराणिक मान्यताओं एवं शास्त्रीय गणना के अनुसार इस प्रकार के योग संयोग में सोमवती हरियाली अमावस्या का होना साधना, उपासना, दान तथा ग्रहों की अनुकूलता के लिए श्रेष्ठ समय माना जाता है।


1966 से मिल रही ग्रहों की स्थिति

इस समय के दान तथा साधना उपासना का अभूतपूर्व लाभ मिलता है। इससे पहले यह स्थिति 1966 में बनी थी। जिसमें ग्रह नक्षत्रों का आधा से अधिक अनुक्रम उपस्थित था। ऐसी स्थिति में यह अपने आप में विशेष महत्वपूर्ण मानी जाती है। विशेष यह भी है कि उस समय की स्थिति और इस समय की ग्रह स्थिति में समानता है। 1966 में सोमवती हरियाली (श्रावण अधिक मास) अमावस्या 18 जुलाई को थी और इस बार 17 जुलाई को है।

57 साल पहले जैसी ग्रह स्थिति

सूर्य, चंद्र, बुध, राहु, केतु 57 वर्ष पहले जिन राशि में थे 2023 में इस बार उन्हीं राशि में रहेंगे (श्रावण अधिक मास)। ग्रह गोचर की गणना के अनुसार चलें तो सूर्य, चंद्र, बुध, राहु, केतु यह पांच ग्रह 1966 में (श्रावण अधिक मास) में जिन राशियों में थे, उसी क्रमानुसार इस बार भी सूर्य कर्क राशि, चंद्र मिथुन राशि, बुध कर्क राशि और राहु केतु क्रमशः मेष और तुला राशि में गोचरस्थ रहेंगे।

स्नान,दान व शिव शिवा की साधना लाभकारी

हरियाली अमावस्या पर परंपराओं का भी अपना महत्व है। हालांकि पौराणिक तथा शास्त्रीय मान्यता के आधार पर देखें तो अमावस्या पर स्नान की परंपरा है। वहीं पितरों के निमित्त तर्पण पिंडदान तथा अन्य पूजा के साथ-साथ गो ग्रास, भिक्षुक को अन्नदान आदि करने का भी विधान है। यही नहीं अमावस्या की मध्य रात्रि में भगवान शिव और शक्ति की संयुक्त साधना भी आध्यात्मिक सफलता प्रदान करती है।

पांच ग्रहों की अनुकूलता के लिए यह उपाय करें

- सूर्य के लिए वैदिक मंत्र या एकाक्षरी बीज मंत्र ॐ घृणि: सूर्याय नमः का जाप (यथा श्रद्धा) तथा तांबे के कलश में गेहूं और गुड़ रखकर के वैदिक ब्राह्मण को दान करने से लाभ होगा।

- चंद्र की अनुकूलता के लिए ॐ सोम सोमाय नमः का जाप (यथा श्रद्धा) एवं सफेद वस्तुओं का दान तथा शिव जी का विशेष अष्टाध्यायी रुद्राभिषेक करने से शारीरिक रोग का शमन होगा।

- बुध की अनुकूलता के लिए हरा मूंग का दान एवं हरी तुलसी के पौधे को रोपने का लाभ भी मिलेगा। हालांकि यह तुलसी का पौधा गुरुवार के दिन रोपना शुभ रहेगा।

- राहु की अनुकूलता के लिए पक्षियों को दाना, भिक्षुकों की सेवा और रोगियों को चिकित्सा की उपलब्धता कराना भी श्रेष्ठ रहेगा।

- केतु की अनुकूलता के लिए श्वान को भोजन, मछलियों को पांच प्रकार के आटे की गोलियां डालने एवं जरूरतमंद को वस्त्र दान करने से अनुकूलता रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.