भोपाल में उमस भरे दिन के बाद शाम को बारिश से राहत, IMD ने बताई मौसम का भविष्यवाणी

Updated on 06-09-2024 10:18 AM
भोपाल: गुरुवार को भोपाल में उमस भरा दिन रहा। दिन का तापमान 32 डिग्री के करीब रहा। गुरुवार शाम को भोपाल के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। दिन में गर्मी के बाद स्थानीय स्तर पर हुई बारिश के कारण कुछ देर के लिए बारिश हुई। शहर में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है और राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

एमपी में जून की शुरूआत में मानसूनी सीजन ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया था। इसे लेकर 5 सितंबर तक की स्थिति में राज्य में औसत से 10 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। एमपी के पूर्वी के जिलों में औसत से 6 प्रतिशत जबकि पश्चिमी एमपी में औसत से 13 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने ऐसे समय में लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील है।

भोपाल का तापमान


गुरुवार को भोपाल में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान सामान्य से 23 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में कुल 21.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कैसा रहेगा भोपाल का मौसम


शुक्रवार को भोपाल के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश होगी। दिन और रात का तापमान क्रमश: 31 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हवा की औसत गति 12 किमी प्रति घंटा रहेगी।

एमपी के लिए मौसम की भविष्यवाणी


राज्य के लिए मौसम विभाग ने सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट और मैहर जिलों के लिए गरज, बिजली और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.