हिंदू छात्रा से दोस्ती कर बताया धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपित अल्फेस खान गिरफ्तार

Updated on 27-04-2024 11:33 AM
इंदौर। गुजराती कालेज में लव जिहाद का मामला सामने आया है। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने अल्फेस खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की मदद ली और शुक्रवार को एफआइआर दर्ज करवाई। पुलिस के मुताबिक प्रथम वर्ष की छात्रा द्वारा एफआइआर दर्ज करवाई।

छात्रा की करीब सात महीने पूर्व आरोपित अल्फेस निवासी डबल चौकी देवास से दोस्ती हुई थी। अल्फेस भी गुजराती कालेज (नसिया रोड़) में पढ़ता है। छात्रा का आरोप है कि अल्फेस ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और कहा कि तुम मुस्लिम बन जाओ। उसने कहा कि मुस्लिम बनने पर शादी कर लेगा।

आरोपित द्वारा धमकाने पर पीड़ित परिवार ने हिंदू संगठन की मदद ली और शुक्रवार को थाने पहुंचे। अफसरों ने छात्रा से बात की तो उसने अल्फेस के खिलाफ बयान दिए। रात में पुलिस ने अल्फेस के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली। टीआइ उमेश यादव के मुताबिक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ई-मेल हैक कर युवती के निजी फोटो बहुप्रसारित

बाणगंगा पुलिस ने भी एक युवती की शिकायत पर आरोपित गौरव चौहान को गिरफ्तार किया है। युवती का आरोप है कि गौरव से उसकी जान पहचान थी। आरोपित ने जनवरी माह में जी-मेल अकाउंट हैक कर निजी फोटो निकाल लिए। आरोपित ने इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से अकाउंट बनाया और बहुप्रसारित कर दिए। साइबर विशेषज्ञों ने जांच की और गुरुवार को गौरव को पकड़ लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.