जोन से हटने के बाद नाराज एएचओ ने निगमायुक्त से की शिकायत

Updated on 28-10-2023 12:23 PM
भोपाल। एक प्रभारी एएचओ ने जोन से हटाए जाने के बाद निगमायुक्त को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। साथ ही नियमों का हवाला देते हुए इस मामले में न्यायालय जाने को कहा है। हाल ही में निगम प्रशासन ने एक प्रभारी एएचओ को जोन से हटाकर मुख्यालय अटैच किया है। उसकी जगह एलडीसी को जोन का प्रभार दिया है। इसी से ये एएचओ महाशय नाराज हैं। उनका कहना है कि एक दरोगा के कारण मुझे जोन से षड्यंत्रपूवर्क हटवाया गया है।

यह है मामला

दरअसल नगर निगम प्रशासन ने जोन 06 के प्रभारी एएचओ जितेन्द्र शर्मा को एक हफ्ता पहले निगम मुख्यालय अटैच किया है। उनकी जगह एलडीसी रवींद्र यादव को जोन का प्रभार दिया गया है। गुरुवार को इस आदेश के विरुद्ध जितेन्द्र शर्मा ने निगमायुक्त फ्रैंक नोबल ए को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज करवाई है।

नियमों का दिया हवाला

जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि एक साल पहले 31 अक्टूबर 2022 को मुझे जोन 6 का स्वच्छता निरीक्षण बनाया गया था। सात दिन पहले 20 अक्टूबर को मुझे मुख्यालय पदस्थ किया गया है और मेरे स्थान पर निम्न श्रेणी लिपिक को भेजा गया है। जबकि नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के इस मामले में स्पष्ट निर्देश हैं कि निचले कर्मचारी को प्रभार नहीं दिया जा सकता।

पहले भी हुआ था ऐसा प्रकरण

जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी ऐसा ही प्रकरण सामने आया था। जब जोन 05 के स्वच्छता निरीक्षक को हटाया गया था और हटाए गए कर्मचारी ने हाईकोर्ट से स्टे लेकर वापस ज्वाइनिंग दी थी। फिर भी मुझे हटाया गया। पत्र में जितेन्द्र साफ कहा है कि जल्द ही इस मामले का निराकरण नहीं किया गया तो वह कोर्ट की शरण लेंगे।

सेनेटरी इंस्पेक्टर कर रहे बाबूगीरी, बाबू संभाल रहे सफाई की कमान

शहर में साफ-सफाई ही नहीं स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत होने वाले कामों की कमान क्लर्क और स्टेनों टाइपिस्ट के हाथों में है। जबकि इस काम के लिए योग्य 10 सेनेटरी इंस्पेक्टर्स (एसआई) में से आधे लूप लाइन में पड़े हुए हैं। जो इन क्लर्क और स्टेनों के मातहत काम कर रहे हैं। चिलचस्प बात ये है कि इसकी शिकायतें कई सालों से हो रही हैं, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन लूप लाइन में पड़े एसआइ योग्यतानुसार काम देने की आवाज उठाने लगे हैं। इन्हीं में से एक एसआइ ने निगम आयुक्त को पत्र लिख योग्यता अनुसार काम देने की न सिर्फ मांग की है, बल्कि कोर्ट जाने का अल्टीमेटम भी दिया है। यह पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.