बीयू के बाद अब आरजीपीवी नकल प्रकरण पर हुआ सख्त, 455 विद्यार्थियों पर की कार्यवाही

Updated on 16-08-2023 01:17 PM

 भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के बाद अब राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(आरजीपीवी) भी सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल प्रकरण को लेकर सख्ती दिखाई है। विवि प्रबंधन ने 455 विद्यार्थियों पर कार्यवाही करते हुए कुछ विद्यार्थियों की परीक्षाएं निरस्त की जाने की कार्यवाही की जाएगी। इसमें कई ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनके पास मोबाइल जब्त किया गया है। उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी। अब परीक्षा समिति कार्यवाही वाले विद्यार्थियों को बुलाकर शपथ पत्र भरवाएगा। आरजीपीवी की परीक्षाओं पर विराम लग गया है । द्वितीय से लेकर आठवें सेमेस्टर तक की परीक्षाओं में उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर 455 विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा है। इसमें 10 से अधिक विद्यार्थी ऐसे थे, जिनके पास मोबाइल मिले हैं । इन विद्यार्थियों के खिलाफ नकल प्रकरण दर्ज किए गए हैं। अब आरजीपीवी उनकी परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय गुरुवार को परीक्षा समिति की बैठक में लेगा।

455 विद्यार्थियों की एक-एक सेमेस्टर की परीक्षाएं निरस्त होंगी

आरजीपीवी के नियमों के मुताबिक नकल करने वाले विद्यार्थी की सेमेस्टर परीक्षा निरस्त होती है। वर्तमान में खत्म हुई परीक्षाओं में शामिल 455 विद्यार्थियों की एक-एक सेमेस्टर की परीक्षाएं निरस्त होंगी, क्योंकि ये विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर नकल करते हुए पकड़े गए हैं। उड़नदस्तों ने उन्हें परीक्षा हाल में नकल करते हुए दबोचा है। उनके खिलाफ नकल प्रकरण बनाने के बाद उनकी नकल की पर्ची और उत्तर पुस्तिका को आरजीपीवी भेज दिया है। इन विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरजीपीवी ने फाइल तैयार कर दी गई है। रिजल्ट जारी होने के साथ उनके नकल प्रकरण को उजागर करते हुए उनकी परीक्षा निरस्त की जाएगी। उन्हें अब वर्तमान में दी गई सेमेस्टर परीक्षा आगामी सेमेस्टर में देना होगी ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.