जेपी में कार्डियक के बाद डेंटल यूनिट का टेंडर निरस्त:​​​​​​​6 करोड़ का प्रोजेक्ट निर्माण शुरू होने के बाद अटका; मरीज एम्स-हमीदिया के भरोसे

Updated on 29-07-2025 01:05 PM

राजधानी के जेपी अस्पताल में दिला और दांत का उच्च स्तरीय इलाज मिलने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया है। कार्डियक यूनिट के बाद अब डेंटल यूनिट को अपग्रेड करने का टेंडर भी निरस्त कर दिया गया है। इस फैसले से अब मरीजों को हमीदिया अस्पताल और एम्स में ही लंबी कतारों का आगे भी सामना करना पड़ेगा। जेपी में गंभीर दांत संबंधी इलाज जैसे जबड़ा फ्रैक्चर, अकल दाढ़ की सर्जरी या पायरिया जैसी प्रक्रियाओं के लिए मरीजों को नई डेंटल यूनिट देने की स्वास्थ्य विभाग ने घोषणा की थी। जो टेंडर निरस्त होने के साथ टूटती नजर आ रही है।

बता दे, पहले कार्डियक यूनिट का टेंडर निरस्त होने पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इसके पीछे टेंडर में तकनीकी समस्या को कारण बताया था। साथ ही, आमजन को भरोसा दिलाया था कि जल्द नया टेंडर किया जाएगा। जिससे मरीजों को जेपी अस्पताल में ही दिला के रोगों का संपूर्ण इलाज मिल सकेगा।

6 करोड़ की थी योजना दो साल पहले डेंटल यूनिट को अपग्रेड करने के लिए 6 करोड़ रुपए की योजना तैयार की गई थी। इसका प्रस्ताव जेपी अस्पताल प्रबंधन द्वारा तैयार किया गया था। जिसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंजूरी दी थी। इसमें 55 मॉडर्न मशीनें और उपकरण लगाने, अलग ओटी और वार्ड तैयार करने के साथ नई डेंटल क्लिनिक में उन्नत सर्जरी शुरू करने का प्रस्ताव था। निर्माण कार्य की शुरुआत भी हो चुकी थी, लेकिन अचानक मशीनों की खरीदी से जुड़ा टेंडर निरस्त कर दिया गया।

मरीजों की बढ़ती दिक्कतें वर्तमान में डेंटल विभाग में कोई स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद नहीं है। केवल रूट कैनाल, फिलिंग और दांत निकालने जैसी बेसिक सेवाएं ही मिल रही हैं। कई बार इन छोटी प्रक्रियाओं के लिए भी मरीजों को 2-3 हफ्ते इंतजार करना पड़ता है। रोजाना ओपीडी में आने वाले 4 से 5 मरीजों को जटिल प्रक्रियाओं के लिए रेफर कर दिया जाता है।

नई यूनिट में मिलती यह सुविधाएं

  • अकल दाढ़ की सर्जरी,
  • जबड़ा फ्रैक्चर का इलाज,
  • बच्चों के दांतों की नसों की समस्याओं का उपचार,
  • केविटी की परमानेंट फिलिंग,
  • और ओरल मैक्सोफेशियल सर्जरी जैसी सुविधाएं मिलनी थीं।

अस्पताल प्रबंधन भी अनजान सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने कहा, फिलहाल मेरी जानकारी में यह मामला नहीं है। एनएचएम इस यूनिट को अपग्रेड कर रहा था। मैं इस बारे में पता करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.