कोरोना और डेंगू के बाद अब आंखों में एलर्जी

Updated on 03-11-2021 11:56 PM

भोपाल ।कोरोना, डेंगू और वायरल के बाद अब लोगों को आंखों की बीमारियां हो रही है, जिसमें मरीज की आंखों में लालपन हो रहा है तथा आंखों से पानी बह रहा है। त्योहारों पर चल रही साफ-सफाई से उड़ रही डस्ट और बदलते मौसम की वजह से लोगों को आंखों में एलर्जी हो रही है। सबसे ज्यादा 20 से 45 साल की उम्र के वे लोग एलर्जी का शिकार हो रहे हैं, जो कार्य की वजह से यहां-वहां जाते हैं।

प्राइवेट क्लीनिक अस्पतालों में हर रोज 10 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में आंख के मरीज बढ़ सकते हैं। रोग विशेषज्ञों ने बताया बदलते मौसम और त्योहारों पर हो रही सफाई से उड़ रही धूल की वजह से लोगों की आंखों में एलर्जी हो रही है। कुछ मामलों में आखों की एलर्जी के कारण कंजक्टिवाइटिस और आंखों में इंफेक्शन भी हो रहा है। चिकित्सकों ने बताया बदलते मौसम की वजह से लोगों की आंखों में लालपन आना या खुजली चलना तथा पानी आने की समस्या रही है। आंखों के लाल होने या पानी बहने की शिकायत होने पर मरीज नेत्र रोग विशेषज्ञों से आंखों की जांच करवाएं।

एलर्जी होने पर आंखों को हाथ लगाने से बचे नहीं तो इंफेक्शन हो सकता

एलर्जी होने पर अपने हाथों को आंख से लगाने से बचना होगा, नहीं तो इंफेक्शन हो सकता है। लोगों को इन बीमारियों से बचने के लिए आंखों को पूरी तरह से ढंकने वाला धूप का चश्मा लगाना होगा ताकि आंखें धूल के कण से सुरक्षित रह सकें। फोटोक्रोमेटिक लैंस वाला चश्मा पहनने से प्रकाश के प्रति एलर्जी की संवेदनशीलता कम हो जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.