रेकी करके सीसीटीवी तोड़ते फिर मंदिरों को बनाते निशाना, नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो को पकड़ा, 5 की तलाश जारी

Updated on 16-11-2024 12:19 PM
नीमच: शहर में पुलिस ने एक बड़े मंदिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह कई राज्यों के मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों राहुल बांछड़ा और विशाल बांछड़ा को गिरफ्तार किया है। दोनों ही रमेश बांछड़ा के बेटे हैं।

इनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। जिसमें एक डीजे बक्सा, चांदी का छत्र, एक घंटा और नकदी शामिल है। पुलिस को अब भी गिरोह के पांच अन्य सदस्यों की तलाश है। इनके नाम माधु बांछड़ा, विकास बांछड़ा, बंटी बांछड़ा, लाला बांछड़ा और अशोक बांछड़ा बताए जा रहे हैं।

कीमती सामान को बनाते थे निशाना


यह मामला तब सामने आया जब नीमच सिटी थाने में 29 जुलाई 2024 को प्रेमसुख जैन नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास नगर स्थित मंदिर से चोरी हुई है। उसके बाद 12 नवंबर 2024 को विष्णुदास बैरागी ने भी धनेरीयाखुर्द के मंदिर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दिन लाला नागदा ने रेवली-देवली स्थित मंदिर से चोरी की शिकायत की। तीनों ही मामलों में चोरों ने मंदिर के दान पात्र तोड़कर नकदी और कीमती सामान चुराए थे।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम


पुलिस ने इन मामलों की जांच शुरू की और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह दिन में अलग-अलग मंदिरों की रेकी करता था और रात में वारदात को अंजाम देता था। विकास बांछड़ा की इको गाड़ी से सभी मंदिर पहुंचते थे और सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ देते थे। फिर दान पात्र तोड़कर नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लेते थे। चोरी का सारा सामान आपस में बांट लेते थे।


पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई


गिरफ्तार आरोपियों ने नीमच के अलावा नाहरगढ़, जावद, निम्बाहेड़ा और रतलाम के कई मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.