घरेलू कलह के बाद पति-पत्नी ने एक ही कमरे में फांसी लगाकर की खुदकुशी

Updated on 14-09-2023 12:54 PM
भोपाल। शहर से 20 किमी दूर सूखीसेवनिया के ग्राम पिपलिया के जाहिद पीर में बुधवार सुबह घरेलू कलह के चलते पति और पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दंपती ने एक ही कमरे में अलग-अलग रस्सी से फंदा बनाकर यह कदम उठाया थे। दोनों कमरे के अंदर बल्ली से लटके मिले। घटना के वक्त घर में वे दोनों ही थे। मृतक की मां मंदिर दर्शन के लिए गई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है कि उसमें घरेलू कलह के अलावा परेशानी की बातें लिखी हैं, अधिकांश बातों को पुलिस ने छिपा लिया। पत्नी अक्सर पति से अलग ही रह रही थी। करीब एक माह पहले ही वह पति के पास लौटी थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

घटना के वक्त मां मंदिर गई थी

सूखी सेवनिया पुलिस के मुताबिक 41 वर्षीय नरेश कुमार गौड़ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसीपी) में शासकीय कार चालक थे। उसके साथ पत्त्नी रीता (35) और बुजुर्ग मां रहती है। बाकी दो भाई बाबू लाल भोपाल के अयोध्या नगर और पूरन गांव के पास ही कालोनी में अपने- अपने स्वजनों के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे नरेश की मां शिव जी के मंदिर दर्शन करने गई थी। दोपहर 12 बजे वह वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब अंदर से जवाब नहीं आया तो उन्होंने छोटी बहू के घर पहुंचकर घटनाक्रम बताया। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से वे लोग छत के रास्ते कमरे में पहुंचे। वहां नरेश और उसकी पत्नी रीता फांसी के फंदे से झूल रहे थे। पड़ोसियों ने उन दोनों को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

2018 में हुई थी शादी

मृतक के बड़े भाई बाबूलाल ने नवदुनिया को बताया कि नरेश की 2018 में ग्राम अमोनी में रहने वाली रीता से शादी हुई थी। कुछ समय साथ रहने के बाद उनके रिश्ते में कडवाहट आने लगी थी। बाद में उसकी पत्नी मायके में रहने लगी थी। दोनों के कोई बच्चा नहीं था। उनका कोर्ट में भरण-पोषण का केस भी चल रहा था।

सुसाइड नोट में परिवारिक कलह का जिक्र

इस मामले की जांच डीसीपी देहात के जिम्मे हैं। सुसाइड नोट को उन्होंने छिपा लिया है। घटनास्थल पर भी वह देर से पहुंची थी। मामले में एसपी देहात ने बताया कि सुसाइड नोट महिला द्वारा लिखा गया है। उसने पति द्वारा शंका करना, गृहक्लेश और परेशान करने की बातें लिखी हैं। उसकी सत्यता पता करने हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.