ईडी की रेड के बाद भोपाल में जयश्री गायत्री फूड कंपनी के मालिक की पत्नी ने खाया जहर

Updated on 31-01-2025 12:44 PM

भोपाल जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद गुरुवार शाम को कंपनी के संचालक किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी ने अपने शाहपुरा बी-सेक्टर स्थित घर में जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया।

एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। जहर खाने से पहले पायल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि सुसाइड नोट में पायल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े कुछ लोगों के नाम लिखकर उनको जिम्मेदार ठहराया है।

लोजपा नेता पर लगाया आरोप

सुसाइड नोट में पायल ने लिखा है कि चंद्रप्रकाश पांडे और उनके भाई लोजपा के वेदप्रकाश पांडे ने हमारी कंपनी में चोरी की थी। इसको लेकर प्रकरण भी दर्ज करवाया था, लेकिन दोनों भाई अपनी राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर बच गए और अब हमारी कंपनी पर ईओडब्ल्यू, एफएसएसएआई, सीजीएसटी और अब ईडी की कार्रवाई करवा रहे हैं।

पति को मारने की धमकी देते थे

मेरे पति किशन मोदी को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिली है। ऐसे में मेरे पास तीन छोटे बच्चों को छोड़कर मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। सुसाइड नोट में सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा और हितेश पंजाबी के नाम भी लिखे हैं।

पुलिस दर्ज करेगी महिला के बयान

चूनाभट्टी थाना प्रभारी भूपेंदर कौर संधू ने बताया कि पायल और उनके स्वजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि ईडी ने मनी लांड्रिंग एक्ट के अंतर्गत भोपाल में कंपनी के संचालक किशन मोदी, पायल मोदी और अमित कुकलोद के आवासीय परिसरों के साथ ही सीहोर और मुरैना में कंपनी परिसरों समेत छह स्थानों पर बुधवार को छापा मार कार्रवाई की थी।

66 करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले

इस कार्रवाई में ईडी ने 6.26 करोड़ रुपये की फिक्स डिपाजिट राशि बंधक (फ्रीज) कर ली। दो कारें और 25 लाख रुपये नकद भी सीज किए हैं। सभी जगह से 66 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है।

यह कार्रवाई ईडी ने जयश्री गायत्री फूड कंपनी के विरुद्ध आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में दर्ज एफआईआर और आरोप पत्र के आधार पर की। पूर्व में हुई जांच में पता चला कि कंपनी अपने निदेशकों के माध्यम से जाली लैब प्रमाण पत्रों का उपयोग करके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलावटी दूध उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति कर रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.