हबीबगंज के बाद अब कोहेफिजा में आरक्षक से मारपीट , वर्दी के बटन तोड़े

Updated on 21-05-2024 07:33 AM
भोपाल। राजधानी पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, हालात है कि बदमाश के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। हबीबगंज में शनिवार देर रात पुलिस हवलदार के साथ मारपीट की घटना के आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी कि कोहेफिजा में रव‍िवार रात्री गश्त में तैनात आरक्षक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर उसके वर्दी के बटन तोड़ द‍िए।कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक आरक्षक चितरंजन मरकाम कोहेफिजा थाने में पदस्थ है। 19 मई को रात करीब 11 बजे वह थाने रवाना होकर रात्री गश्त पर आरक्षक अमित यादव के रायफल के पेट्रोलिंग कर रहा था। इस दौरान उसे पंचपटी ओवरब्रिज के नीचे रायल होटल के पास रोड पर कुछ लोग नजर आए , जो आपस में विवाद कर रहे थे।

एक कार भी उनके पास खड़ी थी। आरक्षक चितरंजन मरकाम जैसे ही कहा कि झगड़ा क्यों कर रहे हो, इतने बदमाशों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया कि तू कौन है तुझे क्या करना है , बाद में उसके साथ गाली गलौच करने लगे।बदमाशों ने पुलिस के आरक्षक को धमकाते हुए कहा कि वह हर्ष शर्मा, करन , कालू है।

बाद में आरोपित ने पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट कर उसके शर्ट की काॅलर पकड़कर उसके शर्ट को तान दिया, इससे वर्दी की बटन टूट गए। मामला बढ़ता देख आरक्षक ने थाने को फोन कर सूचना दी। इस पर बदमाश कार से फरार हो गए। बाद में आरक्षक ने आरोपित के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज करवाई।

एक दिन पहले हबीबगंज में हवलदार को पीटा

इधर, कोहेफिजा में आरक्षक के साथ मारपीट की घटना से एक दिन पहले हबीबगंज में एक हवलदार को बदमाश ने शराब के नशे में पीटा था। उस आरोपित की पुलिस पहचान तक नहीं कर पा रही है।

पुलिस का खौफ बदमाशों से खत्म

इधर, लगातार पुलिस के साथ मारपीट के मामले सामने से साफ पता चल रहा है कि बदमाशों के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। इस कारण से वह पुलिस कर्मियों पर हाथ उठाने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसे आम लोगों के साथ यह बदमाश क्या सलूक करेंगे।

इनका कहना है

पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपितों पर शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है। बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

शालिनी दीक्षित अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 3


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.