जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर:नियम विरुद्ध नियुक्तियों

Updated on 21-08-2025 11:38 AM

ईओडब्ल्यू ने भोज मुक्त विश्वविद्यालय के तात्कालीन निदेशक और प्रभारी कुलसचिव प्रवीण जैन सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जैन ने अल्पकालिक प्रभार का दुरुपयोग कर 66 कर्मचारियों की नियम विरुद्ध नियुक्तियां और नियमितीकरण किए।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के आवास अधिकारी सुधाकर सिंह राजपूत ने 25 फरवरी 2020 को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि जैन ने नियमों और प्रक्रियाओं की अनदेखी करते हुए बड़ी संख्या में दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मियों को अवैध रूप से नियमित किया। यह नियुक्तियां बिना शासकीय स्वीकृति, पद सृजन और चयन प्रक्रिया के की गईं, जिससे शासन को नुकसान हुआ।

जांच में सामने आया कि 2013-14 में कुलसचिव की अनुपस्थिति के दौरान जैन को मात्र एक-एक दिन (01 अक्टूबर 2013 और 27 नवंबर 2014) के लिए अस्थायी प्रभार दिया गया था। शासन के आदेशानुसार ऐसा प्रभार निदेशक जैसे शैक्षणिक पदाधिकारी को देना ही अनुचित था।

भ्रामक आदेश जारी कर कीं अवैध नियुक्तियां 05 अक्टूबर 2013 को उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी नियमितीकरण तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन जैन ने आदेश को स्थगित बताया और नियुक्तियां जारी रहीं। उन्होंने कुछ कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति योग्य पदों पर सीधी नियुक्ति दी और कई को गलत पद वर्ग में समायोजित किया। सरकार की अनुमति के बिना पदों का अवैध सृजन भी किया गया, जो विश्वविद्यालय अधिनियम का उल्लंघन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.