मामूली विवाद में पिता की हत्या कर बेटा महाराष्ट्र में कर रहा था मजदूरी, पकड़ाने पर बोला- छोटी बात पर बड़ी गलती कर दी

Updated on 05-09-2024 10:23 AM
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र की पुलिस ने पिता की हत्या के मामले में उसके आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। वारदात करने के बाद आरोपी महाराष्ट्र में जाकर मजदूरी कर रहा था। वारदात 10 अगस्त के दिन हुई थी। पुलिस ने आरोपी को 24 दिन बाद महाराष्ट्र के जालना से गिरफ्तार कर लिया।


बड़वाह की एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि चन्दनपुरा खेड़ा के रमेश की हत्या उसके 21 वर्षीय बेटे राहुल ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के जालना से गिरफ्तार कर लिया। वहां से पकड़ कर एमपी लाने के बाद आज कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गुस्से में कुल्हाड़ी से काट दिया पिता को


एसडीओपी ने बताया कि पिता पुत्र में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हुआ करता था। वारदात वाले दिन राहुल देर से घर लौटा था। इस पर उसके पिता रमेश ने आपत्ति उठाई थी और दोनों में विवाद हुआ था। पिता से विवाद के चलते राहुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब पिता कुछ देर के लिए चुप हो गए। हालांकि थोड़ी देर बाद पिता ने फिर से विवाद आरंभ किया। इसके चलते राहुल ने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

छोटी बात को लेकर बड़ी गलती हो गई


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने खेत में कुल्हाड़ी छुपा दिया। इसके बाद एक-दो दिन गांव के आसपास घूमता रहा और उसके बाद महाराष्ट्र में जाकर मजदूरी करने लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी कह रहा है कि उसे अपने कृत्य पर काफी दुख है। आरोपी बेटे का कहना है कि छोटी सी बात को लेकर इतनी बड़ी घटना हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.