ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा:जीतू, उमंग, दिग्गी रेडक्रॉस चौराहे से शौर्य स्मारक पहुंचकर देंगे सलामी

Updated on 09-05-2025 03:19 PM

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज शाम को एमपी कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकालेगी।

जीतू, उमंग, दिग्गी होंगे शामिल रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने शिवाजी महाराज चौराहे से शौर्य स्मारक तक कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले, भोपाल शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी पटेल सहित तमाम कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

सिर्फ तिरंगा झंडा होगा हाथों में कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि आज शाम होने वाली तिरंगा यात्रा में केवल तिरंगा झंडा लेकर ही शामिल हों। भारत की सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान को मुंह की खानी होगी। ये राजनीतिक यात्रा नहीं बल्कि सैनिकों के सम्मान में यात्रा है इसलिए पार्टी के झंडे के बजाए राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हों।

जनता से भी तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील कांग्रेस के महासचिव और संगठन प्रभारी संजय कामले ने बताया - आज देश के राज्यों की सभी राजधानियों में कांग्रेस पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शौर्य स्मारक तक यह यात्रा निकलेगी। इसमें हमने सलामी का कार्यक्रम भी रखा है। कांग्रेस जनों के साथ हमने आम जनता से भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.