दुर्घटना के बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री, भाजपा और कांग्रेस के कार्यक्रम रद्द, पचमढ़ी शिविर में गृह मंत्री के आने को लेकर असमंजस

Updated on 13-06-2025 02:05 PM

भोपाल: गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन क्रैश हादसे के बाद पूरे देश पर इसका असर पड़ा है। इस दुर्घटना के बाद कई आयोजनों और कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। इसी क्रम में अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा और कांग्रेस ने भी अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत प्रोफेशनल मीट में भाग लेना था। इसे निरस्त कर दिया। उनके शुक्रवार के आयोजन भी निरस्त रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम निरस्त

इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर गुरुवार को प्रदेश भर में आयोजित पत्रकार वार्ताएं, प्रोफेशनल मीट सहित सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस दुखद घटना को लेकर संवेदना व्यक्त की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश स्तब्ध है, गमगीन है, दुखी है। पार्टी ने हादसे को दृष्टिगत रखते हुए अपने सभी कार्यक्रम, पत्रकार वार्ता और आंतरिक बैठकें स्थगित करने का निर्णय लिया है।

पचमढ़ी शिवर में अमित शाह के आने पर असमंजस

पचमढ़ी में शनिवार से प्रारंभ होने जा रहे प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आने पर असमंजस है। अहमदाबाद विमान हादसे के चलते शाह का दौरा प्रभावित हो सकता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 से 16 जून तक होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन उद्घाटन सत्र को शाह संबोधित करने वाले हैं। विमान हादसे के बाद शाह अहमदाबाद पहुंचे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.