एक्सीडेंट के बाद खोपड़ी में फंसी आंख, भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने निकाला बाहर, कैसे ये सब हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated on 06-10-2024 11:57 AM
भोपाल: शहर के पास के एक गांव जैतवारा का 25 साल का एक युवा बाइक एक्सीडेंट के बाद अपनी आंखों की रोशनी खो बैठा था। एक्सीडेंट में उसकी एक आंख उसकी खोपड़ी के अंदर चली गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसा केस दुनिया में बहुत कम देखने को मिलता है।

अगस्त 2024 को हुए इस एक्सीडेंट में युवक को गंभीर चोटें आई थीं। उसकी बायीं आंख एथमॉइड साइनस (आँखों के बीच की एक छोटी हड्डी के अंदर का खोखला हिस्सा) में चली गई थी। उसे दिखाई देना बंद हो गया था। उसे सिरदर्द और नाक से पानी आने की शिकायत भी हो रही थी।

प्राइवेट हॉस्पिटल में नहीं मिला फायदा


परिजनों ने पहले युवक को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। फिर मरीज को एम्स भोपाल रेफर कर दिया गया। यहां एम्स के डॉक्टरों ने युवक की जांच की और पाया कि उसकी हालत बहुत गंभीर है।

दिमाग में भर गई थी हवा


डॉक्टरों ने बताया कि युवक के दिमाग में हवा भर गई थी, जिसे मेडिकल भाषा में पन्यूमोसिफेलस कहते हैं। उसकी बायीं आंख एथमॉइड साइनस में फंसी हुई थी।

दुर्लभ सर्जरी की तैयारी


डॉक्टरों ने बताया कि पूरी दुनिया में इस तरह के केस बहुत कम देखने को मिलते हैं। यह एक बहुत ही जटिल और रिस्की सर्जरी थी, जिसके लिए कई विभागों के डॉक्टरों को एक साथ आना पड़ा।

इन डॉक्टरों ने दिया सर्जरी को अंजाम


डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. बी एल सोनी और डॉ. वैशाली वेंडेसकर की टीम ने सबसे पहले युवक की नसों को स्थिर किया और फिर माइक्रोस्कोप की मदद से उसकी बायीं आंख को एथमॉइड साइनस से बाहर निकाला। न्यूरोसर्जरी, नेत्र रोग, ट्रॉमा और इमरजेंसी मेडिसिन और एनेस्थीसिया विभागों के डॉक्टरों ने मिलकर इस सर्जरी को अंजाम दिया। सर्जरी के बाद युवक की आंखों की रोशनी वापस आ गई है। उसकी हालत स्थिर है।

क्या बोले नेत्र रोग एक्सपर्ट


नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि यह एक अत्यंत जटिल मामला था। इसके लिए कई विभागों के विशेषज्ञों का सहयोग जरूरी था। मरीज की स्थिति गंभीर थी, लेकिन बहु-आयामी दृष्टिकोण के कारण हम इस सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दे सके।

नई चुनौतियों का सामना करने में विश्वास- डॉ. अजय सिंह


एम्स भोपाल के कार्यकारी निदेशक डॉ. अजय सिंह ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि एम्स भोपाल में हम हमेशा सीमाओं से परे जाकर नई चुनौतियों का सामना करने में विश्वास करते हैं। यह मामला हमारे डॉक्टरों की प्रतिबद्धता और सहयोग की शक्ति का प्रमाण है। मैं अपनी टीम को हमेशा असाधारण सोचने और कुछ नया करने के लिए प्रेरित करता हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.