पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद आज एमपी के 5 शहरों में होगी मॉक ड्रिल, 4 बजे बजेगा सायरन

Updated on 07-05-2025 10:52 AM
भोपाल। देर रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया। इस ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इसके बाद आज मध्य प्रदेश के पांच जिलों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में शाम 4 बजे विशेष सायरन के साथ पहले से तय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह ड्रिल युद्ध जैसे हालात में नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों की जांच के लिए होगी

सायरन बजते ही लोगों को घरों की लाइट बंद करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की घोषणा की जाएगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर 1971 के युद्ध के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर यह अभ्यास हो रहा है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक तनाव को देखते हुए देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।

मध्य प्रदेश के इन पांच जिलों को सुरक्षा और रणनीतिक महत्व के आधार पर चुना गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन ने तैयारियों की समीक्षा की और कलेक्टरों व पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य और महत्व

  • मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य युद्ध या आपात स्थिति में आम नागरिकों, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को तैयार रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर पहलगाम हमले के बाद बने तनाव को देखते हुए यह अभ्यास जरूरी है।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में रक्षा से जुड़े प्रमुख संस्थान और मुख्यालय हैं, जबकि कटनी एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इन जिलों को युद्ध की स्थिति में सुरक्षा की दृष्टि से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना गया है।
  • ड्रिल के दौरान आम लोगों में भय न फैले, इसके लिए कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे नागरिकों को जागरूक करें, लेकिन घबराहट या सामान जमा करने की स्थिति न बनने दें।

मॉक ड्रिल में क्या होगा?

  • मॉक ड्रिल के दौरान युद्ध जैसे हालात का अनुकरण किया जाएगा। विशेष सायरन की आवाज, जो पुराने फायर ब्रिगेड सायरन जैसी होगी। यह पूरे जिले में सुनाई देगी। पुलिस और प्रशासन सार्वजनिक घोषणा के जरिए लोगों को सतर्क करेगा।
  • नागरिकों से घरों की बिजली तुरंत बंद करने को कहा जाएगा, क्योंकि युद्ध में दुश्मन देश रोशनी से आबादी वाले क्षेत्रों की पहचान कर सकते हैं। बड़े भवनों से लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। घायलों को बचाने और राहत पहुंचाने की प्रक्रिया का भी अभ्यास होगा।
  • छात्रों और नागरिकों को बचाव प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिजली, पानी और ईंधन की आपूर्ति की तैयारियों की जांच होगी। ड्रिल की अवधि कलेक्टर तय करेंगे और समाप्ति पर सामान्य स्थिति की घोषणा के लिए अलग सायरन बजेगा।

ड्रिल के बाद भी रहेंगी तैयारियां

  • मॉक ड्रिल के बाद भी संबंधित विभागों को अपनी तैयारियां मजबूत रखनी होंगी। सायरन और उद्घोषणा प्रणाली को सुदृढ़ करना, अस्पतालों को आपात स्थिति के लिए तैयार रखना, नगरीय निकायों को पानी और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करना और तेल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल का रिजर्व रखना होगा।
  • साइबर हमलों से निपटने की तैयारियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बताया कि यह ड्रिल दुर्घटना या युद्ध जैसी स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने की क्षमता को परखने का अवसर है।

नागरिकों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से मॉक ड्रिल में सहयोग करने और घबराहट से बचने की अपील की है। यह अभ्यास न केवल सुरक्षा बलों, बल्कि आम लोगों को भी आपात स्थिति के लिए तैयार करने का प्रयास है। ड्रिल के दौरान यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा ताकि सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.