दीक्षांत के बाद समाज-सेवा का संकल्प लेकर करें शुरुआत : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 21-12-2021 04:44 PM

भोपाल दीक्षांत के उपरांत समाज-सेवा का संकल्प लेकर अपने जीवन की शुरुआत करें। यदि हम केवल अपने लिए जीते हैं तो वह जीवन का उद्देश्य नहीं है। मानव-सेवा और समाज-सेवा का संकल्प लेकर विद्यार्थी अपने जीवन की शुरुआत करें। के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज इंदौर में वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में यह बात कहीं। उन्होंने समारोह में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और अन्य विद्यार्थियों को उपाधि का वितरण भी किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत शरण सिंह, विश्वविद्यालय के चांसलर पुरुषोत्तमदास पसारी एवं वाइस चांसलर डॉ. उपेंद्र धर आदि उपस्थित थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वैष्णव विद्यापीठ इंदौर का बहुत पुराना शैक्षणिक संस्थान है। इसे अनेक उपलब्धियाँ हासिल हैं। परोपकार और परमार्थ के क्षेत्र में यह संस्थान अग्रणी है। ऐसी जगह आकर उन्हें हार्दिक प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि दीक्षांत के बाद अब विद्यार्थी देश सेवा के लिए मुक्त हो गए हैं। अब अपने परिवार और संस्थान का नाम ऊँचा हो, ऐसा कार्य करें।

राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे उनके माता-पिता, परिवार और समाज को कोई लांछन लगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्र एक नई करवट ले रहा है। सबका साथ सबका विकास और सब के प्रयासों से राष्ट्र निर्माण के भाव के साथ देश में कार्य हो रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में हम सब को भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। दीक्षांत समारोह के प्रारंभ में पुरुषोत्तमदास पसारी ने स्वागत भाषण दिया एवं वाइस चांसलर डॉ. उपेंद्र धर ने विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.