चार लोगों की मौत के बाद सड़क पर इतना खून था कि साफ करने में लग गया एक टैंकर पानी

Updated on 29-07-2024 02:00 PM
भोपाल। राजधानी का नर्मदापुरम राजमार्ग बीआरटी काॅरिडोर हटने के बाद और जानलेवा होता जा रहा है, जहां लगातार हादसे हो रहे हैं। वाहन चालकों की हालत यह है कि दिन तो जैसे - तैसे इस मार्ग पर वाहन सुरक्षित निकाल लिए जाते हैं,लेकिन रात में इस रोड अंधेरा हो जाता है।सामने से आने वाले वाहनों की लाइट से वाहन चालकों की आंखें चौधियां जाती हैं और हादसे हो रहे हैं। इधर , जहां घटना हुई, उसे साफ कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। चारों लोगों की मौत के बाद सड़क पर खून इतना था कि सड़क को धोने के लिए करीब एक टैंकर के करीब पानी लग गया।

जानकारी के मुताबिक बीआरटीएस कारिडोर के टूटने के बाद इस मार्ग को व्यवसायात किया जा रहा हैं। इसके लिए सड़क के बीच में सीमेंट की दीवार बनाई गई है, उस पर बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। कनेक्शन करने के बाद बिजली अभी चालू नहीं की गई है। इस कारण से रात में इस मार्ग पर अंधेरा पसर जाता है।

वाहनों की रफ्तार और कट प्वाइंट

  • इस मार्ग पर दो कारण सबसे ज्यादा जानलेवा है।
  • पहला है वाहनों की रफ्तार अधिक रहती है।
  • दूसरा इस मार्ग पर कट प्वाइंट बेहद खतरनाक है।
  • पहला कट प्वाइंट बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने का है।
  • यहां से सड़क पर दोनों ओर से वाहन आ जाते हैं।
  • जहां जरा सी नजर चूकी और मानकर चलिये कि हादसा तय है।
  • दूसरा बागसेवनिया चौराहा है। जहां चारों तरफ से वाहन आते हैं।
  • वाहनों के आमने - सामने टकराने से हादसे हो जाते हैं।
  • इस मार्ग पर बावाडिया ब्रिज की चढ़ने की लिए वाहन चालक रांग साइड जाते हैं।
  • इसके अलावा दानिश चौराहा, वृंदावन ढाबे के आगे चौराहा के कारण हादसे होते हैं।

हादसे के बाद लगा जाम

बाइक सवार लोगों को बस ने टक्कर मारने के बाद बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद सड़क पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसके कारण नर्मदापुरम रोड पर जाम के हालत बन गए। जाम और हादसे की जानकारी लगने के बाद पुलिस अतिरिक्त पुलिस बल आसपास के थानों का पहुंचा और लोगों को हटाकर आवागमन सुचारू करवाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.