मध्य प्रदेश में मंत्रियों के बाद अब स्पीकर, डेप्युटी स्पीकर और नेता विपक्ष खुद भरेंगे अपना इनकम टैक्स, सीएम का ऐलान

Updated on 26-09-2024 11:22 AM
भोपाल: मोहन यादव सरकार के मंत्रियों के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विपक्ष के नेता भी अपना आयकर खुद भरेंगे। मंगलवार को राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक के बाद डेप्युटी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने यह जानकारी दी।

क्या बोले डेप्युटी सीएम शुक्ला


डेप्युटी सीएम शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, 'जब मंत्रियों ने अपना आयकर भरने का फैसला किया तो स्पीकर और एलओपी ने भी सरकार के बजाय खुद ही अपना आयकर भरने की इच्छा जताई।'

मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष (वेतन और भत्ते) अधिनियम में प्रावधान है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और एलओपी के भत्तों पर देय आयकर का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है। हालांकि, 1 जुलाई को स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर और एलओपी उमंग सिंघार ने कहा कि वे अपना आयकर खुद भरना चाहते हैं।

मोहन कैबिनेट ने किया था 1972 का नियम ऱद्द


मोहन यादव सरकार के कैबिनेट सदस्यों द्वारा 1972 का वो नियम रद्द किया गया था, जिसके तहत मंत्रियों के वेतन और भत्तों पर लागू आयकर का भुगतान राज्य द्वारा किया जाता था। 25 जून को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रिपरिषद ने सर्वसम्मति से अपना आयकर स्वयं भरने पर सहमति जताई थी।

मंत्रिमंडल ने दी सहमति


मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष (वेतन एवं भत्ते) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी, जिसे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से सोयाबीन की खरीद को भी मंजूरी दे दी। किसानों का पंजीयन आज से शुरू होगा, जो 20 अक्टूबर तक चलेगा। खरीद 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.