मध्य प्रदेश में पुलिस के बाद अब अन्य विभाग भी उच्च पदों का प्रभार देने पर लगाएंगे रोक

Updated on 25-06-2025 12:53 PM

भोपाल। पदोन्नति नियम-2025 लागू हो चुके हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने पदोन्नति की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पदोन्नति के विकल्प के रूप में अपनाई गई उच्च पदों का प्रभार देने की व्यवस्था पर रोक लगा दी है। अब अन्य विभागों में भी इसी तरह रोक लगाई जाएगी।

पदोन्नति नियम निरस्त होने के कारण 2016 से पदोन्नतियां बंद हो गईं थीं। इसे लेकर कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए तत्कालीन शिवराज सरकार ने उच्च पदों का वेतनमान प्राप्त कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों को उच्च पद का प्रभार देने की व्यवस्था लागू की थी।

वरिष्ठता के हिसाब से उच्च पद का प्रभारी दिया गया

गृह, जेल, स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों ने उच्च पदों के प्रभार दिए। चूंकि, यह वैकल्पिक व्यवस्था थी, इसलिए इसमें आरक्षण का पालन नहीं हुआ। वरिष्ठता के हिसाब से उच्च पद का प्रभार दे दिया गया। पदोन्नति नियम में स्थिति अलग है।

36 प्रतिशत पद अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित रखे गए हैं और अनारक्षित वर्ग के पदों पर भी योग्यता सह वरिष्ठता का प्रविधान रखा गया है। संभावना जताई जा रही है कि जिन्हें उच्च पद का प्रभार दिया गया है वे आरक्षण के प्रविधान के कारण पदोन्नति से वंचित हो सकते हैं।

पदोन्नति के नियम लागू हो चुके हैं

ऐसे में विवाद की स्थिति न बने इसलिए अब आगे किसी को भी उच्च पद का प्रभार नहीं दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चूंकि पदोन्नति नियम लागू हो चुके हैं, इसलिए अब कोई विभाग उच्च पद का प्रभार नहीं देगा। व्यवस्था के तौर पर दिशानिर्देश भी शीघ्र जारी कर दिए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.