ध्रुपद के रागों के बाद बांसुरी की तान ने श्रोताओं के कान में घोली सुरों की मिठास

Updated on 25-11-2023 01:29 PM
भोपाल। पंडित रमाकांत गुंदेचा, प्रोफेसर चांदमल गुंदेचा ,उस्ताद जिया मोहिउद्दीन डागर एवं उस्ताद जिया फरीदुद्दीन डागर की स्मृति को समर्पित स्मरण-23 समारोह का शुभारंभ शुक्रवार की शाम ध्रुपद संस्थान गुरुकुल में हुआ। इस मौके पर धानी गुंदेचा के ध्रुपद गायन और रूपक कुलकर्णी के बांसुरी वादन की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर गुरुकुल में अखिलेश, शंपा शाह,रहीम मिर्जा,देवीलाल पाटीदार, भज्जू श्याम, युसूफ, एलएन भावसार, रेणू गुंदेचा सहित देश के प्रतिष्ठित चित्रकारों एवं शिल्पकारों की प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्कृति संचालक आदिति कुमार त्रिपाठी, रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय की उप कुलपति डा संगीता जौहरी, बांसुरी वादक पंडित रूपक कुलकर्णी,पंडित उमाकांत गुंदेचा ने किया।

राधिका मुखना बनाए...

कलाकृतियों के अवलोकन के पश्चात धानी गुंदेचा का ध्रुपद गायन हुआ। धानी ने राग जय-जयवंती में परंपरागत आलाप जोड़ झाला प्रस्तुत करते हुए चौताल में निबद्ध एक ध्रुपद प्रस्तुत किया। उन्होंने राधिका मुखना बनाए... के बाद राग सोहनी में एक ध्रुपद भी प्रस्तुत किया। धानी ने अपने कार्यक्रम का समापन राग सोहनी में निबद्ध ध्रुपद से किया। ध्रुपद संस्थान के शिष्य ज्ञानेश्वर देशमुख ने पखावज पर सटीक संगत की।

बांसुरी से निकले राग कल्याण के सुर

पहले दिन की सभा का समापन मुंबई से पधारे विख्यात बांसुरी वादक पद्म विभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के पट शिष्य पंडित रूपक कुलकर्णी के बांसुरी वादन से हुआ। पंडित रूपक ने बांसुरी वादन के लिए राग श्याम कल्याण चुना। इसके अंतर्गत आपने ध्रुपद अंग से आलाप जोड़ और झाला करते हुए तीन ताल में एक बंदिश सुनाई। समापन में एक धुन भी सुनाई। उनके साथ तबले पर पंडित हिंडोल मजूमदार ने बहुत सूझबूझ के साथ संगत की। कार्यक्रम का संचालन कला समीक्षक एवं उद्घोषक विनय उपाध्याय ने किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.